Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल ₹10-₹12.50 महंगे होने की खबर फर्जी! PIB Fact Check ने किया खुलासा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 मई से भारी बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित सरकारी आदेश को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि यह आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नाम पर गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है. वायरल दस्तावेज़ में दावा किया गया था कि पेट्रोल के दाम ₹10 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹12.50 प्रति लीटर बढ़ाए जाएंगे.

 

Continue reading on the app

हिमाचल के ऊना में 'मौत का तांडव': टायर फटने से खाई में गिरी कार; लुधियाना के 4 श्रद्धालुओं के जिंदा जलने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हृदयविदारक दुर्घटना की खबर सामने आई है. सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के समीप भरवाईं में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. चश्मदीदों के अनुसार, खाई में गिरते ही कार ने आग पकड़ ली, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उनके जिंदा जलने की खबर है.

टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई कार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह दुर्घटना अचानक गाड़ी का टायर फटने की वजह से हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी रफ्तार में थी कि तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया. चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे मौजूद गहरी खाई में जा गिरी. खाई में गिरने के तुरंत बाद गाड़ी के फ्यूल टैंक में विस्फोट हुआ और वह आग के गोले में तब्दील हो गई.

लुधियाना के रहने वाले थे श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुई कार की नंबर प्लेट पर पंजाब के लुधियाना का नंबर अंकित है. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग श्रद्धालु थे, जो मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने या वहां से वापस लौट रहे थे. पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर पीड़ितों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, शवों के बुरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

'ब्लैक स्पॉट' और टूटी सड़क ने ली जान?

स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा पेश आया, वह एक चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' है. सड़क का वह हिस्सा लंबे समय से टूटा हुआ था और वहां से नीचे गहरी खाई मौजूद है. खराब सड़क और खतरनाक मोड़ की वजह से यहां पहले भी कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रही हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इस बार चार जिंदगियां काल के गाल में समा गईं.

मौके पर राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया. पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया है. खाई काफी गहरी होने के कारण शवों और गाड़ी के मलबे को बाहर निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पहाड़ी राज्यों में 'ब्लैक स्पॉट्स' और टायर फटने जैसी घटनाएं लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं. यह हादसा एक बार फिर सड़कों के रखरखाव और वाहनों की समय पर चेकिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव गेंदबाजों को तोड़ रहे हैं और यशस्वी रिकॉर्ड, 75 पारी में 20 बार कर चुके है 50 पार, IPL के रण में राजस्थान की 'रन-मशीन'

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के हौसले पस्त किए हैं, बल्कि क्लब के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है. एक तरफ जहां बिहार के 13 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, वहीं उनके सीनियर साथी यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं. Wed, 29 Apr 2026 16:52:09 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections Voting 2026 | TMC Vs BJP | North 24 Pargana Ruckus | Polling Booth | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:02+00:00

Election 2026 : मीडिया इतिहास में पहली बार AI Exit Poll | Tamil Nadu | West Bengal | Assam | Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:45:46+00:00

Bengal Election 2026: BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिये.." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:32:23+00:00

Sourav Ganguly arrives to cast his vote | वोटिंग बूथ पर सौरभ गांगुली वोट डालने पहुंचे #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers