Responsive Scrollable Menu

EPFO का बड़ा रिकॉर्ड: 8.31 करोड़ क्लेम सेटल, अब पुराने PF खाते भी होंगे आसानी से एक्टिव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 में क्लेम सेटलमेंट का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस दौरान कुल 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए गए, जो पिछले साल के 6.01 करोड़ से काफी ज्यादा हैं. इनमें से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी के रहे, जिससे साफ है कि अब लोग जरूरत के समय अपने PF पैसे आसानी से निकाल पा रहे हैं. खास बात ये है कि 71% से ज्यादा एडवांस क्लेम सिर्फ 3 दिन में ऑटो मोड से प्रोसेस हुए, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़े.

EPFO ने आसान किए काम

EPFO ने प्रक्रियाओं को आसान बनाते हुए कई नई सुविधाएं भी दी हैं. जैसे-

  • 6.68 करोड़ लोगों ने बिना चेक अपलोड किए क्लेम किया

  • 1.59 करोड़ सदस्यों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी बैंक अकाउंट लिंक किया

  • 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटो मोड में निपटाए गए

  • 29.34 लाख लोगों ने खुद ही अपनी प्रोफाइल अपडेट की

  • अप्रैल 2026 में ही 61 लाख से ज्यादा क्लेम सेटल हो चुके हैं, जिनमें करीब 99% क्लेम 20 दिन के अंदर निपटा दिए गए.

यह भी पढ़ें- Fake Aadhaar Detection: कहीं आपका आधार नकली तो नहीं! एक छोटी सी चूक और खाली हो जाएगा बैंक खाता; ऐसे करें पहचान

EPFO जल्द लॉन्च करेगा पोर्टल

आपको बता दें कि EPFO जल्द ही E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसकी मदद से लोग अपने पुराने और निष्क्रिय PF खातों को आसानी से खोज, लिंक और एक्टिवेट कर सकेंगे. आधार के जरिए लॉगिन कर सदस्य अपने पुराने खातों को UAN से जोड़ पाएंगे. शुरुआत में यह पोर्टल मेंबर आईडी के आधार पर काम करेगा, लेकिन आगे चलकर उन लोगों को भी जोड़ा जाएगा जिन्हें अपना पुराना अकाउंट नंबर याद नहीं है.

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinders Booking: मई की पहली तारीख से बदल जाएंगे रसोई गैस के नियम, क्या जेब पर पड़ेगा असर?

Continue reading on the app

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार, एक लाख से ज्यादा किसानों ने दी Ganga Expressway के लिए जमीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकापर्ण कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में अन्नदाताओं की बड़ी भूमिका है। इसका काम तभी पूरा हो सका जब प्रदेश के एक लाख से अधिक किसान अपनी जमीन देने को तैयार हो गए। सीएम ने किसानों आभार व्यक्त किया।

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन दे दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के एक लाख से अधिक किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन दे दी है। मैं उन सभी  किसानों का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से प्रोजेक्ट हकीकत बन पाया चुका है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर करीब 18,000 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया है। इसके साथ कॉरिडोर के किनारे औद्योगिक क्लस्टर और लॉजिस्टिक्स हब को तैयार करने को लेकर अब तो अलग से 7,000 एकड़ जमीन  रिजर्व की गई है।

7,000 एकड़ भूमि  पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की प्रगति को आधार बताते  हुए कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए 18,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही करीब 7,000 एकड़ भूमि  पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर देंगे। इस अहम परियोजना को धरातल पर उतारने के   लिए उन्होंने 12 जनपदों के उन एक लाख से अधिक अन्नदाता किसानों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी भूमि देकर इस विकास यात्रा में बहुमूल्य योगदान दिया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव गेंदबाजों को तोड़ रहे हैं और यशस्वी रिकॉर्ड, 75 पारी में 20 बार कर चुके है 50 पार, IPL के रण में राजस्थान की 'रन-मशीन'

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के हौसले पस्त किए हैं, बल्कि क्लब के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है. एक तरफ जहां बिहार के 13 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, वहीं उनके सीनियर साथी यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं. Wed, 29 Apr 2026 16:52:09 +0530

  Videos
See all

Sourav Ganguly arrives to cast his vote | वोटिंग बूथ पर सौरभ गांगुली वोट डालने पहुंचे #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:11+00:00

Election 2026 : मीडिया इतिहास में पहली बार AI Exit Poll | Tamil Nadu | West Bengal | Assam | Kerala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:45:46+00:00

Bengal Election | Mamata Banerjee ने किया Voting #viralvideo #viralnews #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:31:37+00:00

West Bengal Elections Voting 2026 | TMC Vs BJP | North 24 Pargana Ruckus | Polling Booth | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers