'शादी से पहले प्रेग्नेंट होना ठीक', 37 साल की इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Nithya Menen on Single Motherhood: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नित्या मेनन (Nithya Menen) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप, मैरिज और मां बनने जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी है, जिसने बहस छेड़ दी है. एक्ट्रेस की करीब एक साल पहले रिलीज हुई 'कधलिक्का नेरामिल्लई' (Kadhalikka Neramillai) फिल्म भी इन्हीं मुद्दों पर आधारित थी. उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ये इंटरव्यू में दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.-
'शादी से पहले प्रेग्नेंट होना ठीक'
इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि शादी से पहले प्रग्नैंट होना सही है या नहीं. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि बिना शादी के बच्चे करना ठीक है. अगर कोई शादी नहीं करना चाहता है और बच्चे चाहता है तो प्रेग्रनेट होना ठीक है. इसके अलावा भी उनसे दूसरा सवाल किया गया है कि आपके लिए क्या सही है, पहला शादीशुदा लाइफ हो और दूसरा बच्चे न करना यानी बच्चे पैदा किए बिना रहना. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि शादीशुदा लाइफ हो इसके साथ बच्चे नहीं होने चाहिए.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिया था बयान
गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय का है जब नित्या मेनन अपनी फिल्म कधलिक्का नेरामिल्लई को लेकर इंटरव्यू दे रही थीं. यह फिल्म रिलेशनशिप और पारिवारिक सोच के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या मां बनने के लिए शादी जरूरी है.
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज के समय में यह जरूरी नहीं है कि शादी के बाद ही बच्चे पैदा किए जाएं. उनका कहना था कि यह पूरी तरह किसी इंसान की पसंद होनी चाहिए. वहीं करीब एक साल बाद अब इस इंटरव्यू का वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
बिना शादी मां बनने के फैसले का किया समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नित्या मेनन ने कन्नड़ एक्ट्रेस भावना के बिना शादी मां बनने के फैसले का भी सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह पूरी तरह निजी फैसला है. एक्ट्रेस का मानना है कि सोसाइटी को इस तरह के फैसलों को लेकर जज नहीं करना चाहिए. हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का राइट है. यही वजह है कि उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी.
इंटरव्यू के दौरान नित्या ने साफ किया कि उनके लिए शादी जिंदगी का एक हिससा हो सकता है. लेकिन पूरी जिंदगी नहीं है. इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि अगर सही इंसान मिलता तो वह शादी जरूर करेंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं तो भी वह अपनी जिंदगी से सेटिस्फाई हैं.
ये भी पढ़ें: पहाड़ों में ट्रेकिंग कर रही थी ये एक्ट्रेस, अचानक पता चला है प्रेग्नेंट, परिणीति चोपड़ा के टॉक शो में किया रिवील
नित्या मेनन के बयान पर छिड़ी बहस
बता दें कि नित्या मेनन का यह बयान सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग उनकी सोच का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ इसे मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं. हालांकि नित्या मेनन अपने विचारों को लेकर हमेशा खुलकर जाहिर करने को लेकर जानी जाती हैं. उन्होंने जो कहा, उसे बिना झिझक सामने रखा. यही वजह है कि उनका यह बयान सुर्खियों में आ गया.
कई इंडस्ट्री में काम चुकी हैं नित्या
8 अप्रैल 1988 को बेंगलुरु में जन्मी नित्या मेनन सिर्फ ग्लैमर रोल तक ही सीमित नहीं है उन्होंने अपने करियर में कई जिनसे उन्हें एक अलग पहचान मिली हैं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम समते कई फिल्मों में काम किया है. नित्या ने महज 8 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने मैना और कोटिगोब्बा 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया.
ये भी पढ़ें: मोनालिसा 10 दिनों से इंस्टाग्राम से हैं गायब! क्या फरमान खान नहीं करने दे रहे कोई पोस्ट?
व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसोचैम ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के साथ किया समझौता, आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (आईएनजेडबीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उद्योगों से जुड़े कदमों को व्यवस्थित रूप से लागू करना और दोनों देशों के व्यवसायों को इस समझौते से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ दिलाना है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साझेदारी की पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण होगा।
उद्योग संगठन ने कहा कि व्यापार और उद्योग संस्थाओं के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान बनाएगा और प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं को कम करेगा। साथ ही, बेहतर हवाई संपर्क और पर्यटन सहयोग आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
22 दिसंबर 2025 को सिर्फ नौ महीनों में पूरा हुआ यह एफटीए और सोमवार को हस्ताक्षरित समझौता, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार लगभग 1.3 अरब डॉलर और सेवाओं का व्यापार 634 मिलियन डॉलर है, जिसे अगले पांच वर्षों में 5 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। न्यूजीलैंड में लगभग 3 लाख भारतीयों का समुदाय इस साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बयान में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर व्यापार में अनिश्चितता और सप्लाई चेन में बदलाव के बीच यह समझौता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की रणनीतिक विविधता और मजबूत, समावेशी तथा भविष्य के लिए तैयार आर्थिक साझेदारी बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
न्यूजीलैंड के साथ एफटीए से व्यापार और निवेश की नई संभावनाएं खुल रही हैं। इसके तहत भारत के निर्यात को न्यूजीलैंड में 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जो भारत के एफटीए इतिहास में एक नया अध्याय है।
इसके साथ ही अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश का भी वादा किया गया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और पक्का करेगा।
एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। भारत से टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोलियम उत्पाद और मशीनरी का निर्यात बढ़ेगा, जबकि न्यूजीलैंड से कच्चा माल और अन्य जरूरी वस्तुएं आयात होंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत का सेवा क्षेत्र, खासकर आईटी, वित्तीय सेवाएं, शिक्षा, बिजनेस सेवाएं और अन्य पेशेवर सेवाएं, न्यूजीलैंड में अपनी पहुंच बढ़ाकर खास फायदा उठा सकते हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















