Responsive Scrollable Menu

ईरान के विदेश मंत्री अराघची पहुंचे रूस, द्विपक्षीय संबंधों के साथ होर्मुज संकट पर पुतिन के साथ करेंगे चर्चा

मॉस्को, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने विदेश दौरों के अंतिम चरण में रूस पहुंच चुके हैं। रूस में अराघची राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस में अराघची द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के साथ मौजूद हालात को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समर्थन मांगेंगे।

मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अराघची ने कहा कि रूस का उनका दौरा युद्ध के डेवलपमेंट की समीक्षा करने और पोजीशन को कोऑर्डिनेट करने का एक अहम मौका देगा।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में उनका पहले का स्टॉप जरूरी था क्योंकि पाकिस्तान मध्यस्थता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में कुछ प्रोग्रेस हुई लेकिन वशिंगटन की ज्यादा मांगों की वजह से अपने मकसद पूरे नहीं हो पाए।

रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलने की योजना बना रहे हैं। रूस और तेहरान पर पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंध लगे हैं। ऐसे में हाल के सालों में रूस और ईरान के संबंध में काफी नजदीकियां देखने को मिली है।

रूस की टास न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी नेता के ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात करने की योजना की पुष्टि की है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि अराघची बातचीत के लिए यहां आएंगे। मंत्रालय ने आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को बताया, हम बातचीत के मकसद से अराघची के रूस आने की पुष्टि करते हैं। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

इससे पहले अराघची ने ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने होर्मुज संकट को लेकर भी बातचीत की।

अराघची ने ओमान के सुल्तान से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर लिखा, ओमान में हमारे मेजबान का शुक्रिया। दोनों देशों के मामलों और इलाके के डेवलपमेंट पर जरूरी बातचीत हुई। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश होने के नाते, हमारा ध्यान सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करने के तरीकों पर था, जिससे सभी प्यारे पड़ोसियों और दुनिया को फायदा हो। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूबीएस ने इंडिगो को किया डाउनग्रेड, टारगेट प्राइस भी घटाया

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को डाउनग्रेड कर दिया है, साथ ही टारगेट प्राइस को घटाकर 4,940 रुपए कर दिया है।

यूबीएस ने इंटरग्लोब एविएशन की रेटिंग को बाय से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस को कम करके 4,940 रुपए कर दिया है, जो कि पहले 5,480 रुपए था।

यह डाउनग्रेड ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका-ईरान के संघर्ष के कारण तनाव बना हुआ है और ऊर्जा की कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि विमानन क्षेत्र विशेष रूप से कमजोर रहा है, क्योंकि कई क्षेत्रों में आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण हाल के महीनों में जेट ईंधन की हाजिर कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।

हालांकि इन घटनाक्रमों ने वैश्विक एयरलाइनों पर दबाव डाला है, यूबीएस ने स्वीकार किया कि इंडिगो अपने विशाल आकार और परिचालन दक्षता के कारण कई अंतरराष्ट्रीय समकक्षों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है।

घरेलू स्तर पर, विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि को सीमित करने के लिए भारत सरकार के हस्तक्षेप से कुछ राहत मिली है।

अप्रैल 2026 के लिए, एटीएफ की कीमतों में 9 प्रतिशत की वृद्धि की सीमा तय की गई, जो मार्च में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में देखी गई 115 प्रतिशत की वृद्धि से काफी कम है।

इस कदम से भारत में संचालित एयरलाइनों पर तत्काल प्रभाव को कम करने में मदद मिली है।

हालांकि, इंडिगो के शेयर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दोपहर 3 बजे शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,567 रुपए पर था।

पिछले पांच दिनों में, इंडिगो के शेयर 3 प्रतिशत गिर गए हैं। पिछले एक महीने में शेयर ने 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

हालांकि,पिछले छह महीनों में यह 21 प्रतिशत गिर गया है। वहीं, सालाना आधार पर इसमें करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो महिला? जिनके इशारे पर लंबे-लंबे छक्के लगाते है टिम डेविड, पर्थ से शुरु हुआ प्यार आ पहुंचा इंडिया

टिम और स्टेफनी की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के पर्थ  में हुई थी. उस समय टिम क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बना रहे थे और स्टेफनी अपने हॉकी करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्ष कर रही थीं दोनों की मुलाकात खेल जगत के सामान्य हलकों के माध्यम से हुई Mon, 27 Apr 2026 19:38:55 +0530

  Videos
See all

Amit Shah vs Mamata Banerjee: “देशभर के घुसपैठियों को करंट...” ये क्या बोले अमित शाह #shorts #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:50+00:00

Jyotiraditya Scindia | Viral Video | भीषण गर्मी में सिंधिया का देसी नुस्खा वायरल |#viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:51+00:00

Rashtragarv: ऑपरेशन कश्मीर में..नाम नेपाल वाला..राष्ट्रगर्व की अद्भुत कहानी | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:11:16+00:00

Bengal Election: TMC नेता के ठिकाने से बमों का जखीरा मिला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T14:13:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers