संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब
इसे भी पढ़ें: मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा 'अंकल'
आज क्या कुछ हुआ
इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar के बाद MK Stalin भी आएंगे PM Modi के साथ! भारत का चुनावी गणित बदलने की तैयारी लगभग पूरी
मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा 'अंकल'
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब छह महीने के करीब का वक्त शेष है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चली है और चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद चुनावी मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी नीत बीजेपी सरकार को तो निशाने पर लिया ही, इसके साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी चुटकी ले ली। हाथरस के सादाबाद में आकाश आनंद अपने पुराने आक्रमक चुनावी तेवर में नजर आए और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल से उनकी सरकार है, लेकिन केवल विज्ञापन के सहारे अपनी कमियों को बीजेपी ने छुपाया है। जनता की टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने केवल अपना प्रचार किया है।
इसे भी पढ़ें: ब्राह्मण वोट बैंक के लिए योगी और अखिलेश आमने-सामने, अखिलेश के 'PD मतलब पंडित' वाले बयान ने बिछाई नई सियासी बिसात
इसके साथ ही आकाश आनंद ने कहा कि मैं यहां पर बीजेपी की कमियां गिनाने नहीं आया हूं। मैं अपने लोगों की समस्याएं रखने आया हूं। भाजपा ने पिछले 10 सालों में न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न शिक्षा दे पाई। अब हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विफल रही है। कोई काम नहीं हुआ। 25 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए, जिनमें हमारे समाज के लोग पढ़ते हैं। मायावती जी ने काफी मेहनत की है, अपने समाज की आवाज उठाने के लिए। अपना वोट जरूर डालें, हाथी का बटन दबाएं। अगर किसी परिवार की बेटी या बहन गायब होती है, तो उस परिवार का दर्द कौन समझेगा? अगर मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी पुलिस के चक्कर लगाने पड़ें, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे? किसी की बहन है, किसी की बेटी है, उसे न्याय मिलना चाहिए। आज सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह एनकाउंटर की सरकार है या कानून के राज की सरकार? क्या यहां पुलिस का राज है, या गुंडों का राज?
इसे भी पढ़ें: Mayawati Target SP: PDA में 'P' का मतलब पंडित बताना सपा का राजनीतिक छलावा
आकाश आनंद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'राहुल अंकल' भले ही बाबा साहब का नाम जपते हों, लेकिन उनकी सरकारों का हाल भी भाजपा जैसा ही है। इसके बाद अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे बेहद सम्मान के साथ उन्हें 'अंकल' कह रहे हैं। आकाश ने तर्क दिया कि अगर 30 साल का कोई युवा 50 साल के अखिलेश जी को 'अंकल' नहीं कहेगा, तो आखिर क्या कहेगा!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










