अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को मानक भारतीय नाम देने का भारत का कदम अवैध और अमान्य: चीन
अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को मानक भारतीय नाम देने का भारत का कदम अवैध और अमान्य: चीनAFG vs IRE: रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान का धमाल, रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंंड को 3 विकेट से हराया
AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ इसी के साथ अफगानिस्तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की लीड ले ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 206 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में अफगानिस्तान ने 44.5 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रनों की पारी खेली, जबकि राशिद खान ने नाबाद 37 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. आयरलैंड के लिए गेविन होए ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया.
आयरलैंड द्वारा दिए गए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही थी. टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन फिर इब्राहिम जादरान 23 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सिद्दीकुल्लाह अटल भी 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके बाद से अफगानिस्तान की टीम लगातार विकेट गंवाती रही. रहमत शाह 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए, फिर हशमतुल्लाह शाहिदी ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने 149 रन के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया. टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation










