Responsive Scrollable Menu

मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा 'अंकल'

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब छह महीने के करीब का वक्त शेष है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चली है और चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद चुनावी मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी नीत बीजेपी सरकार को तो निशाने पर लिया ही, इसके साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी चुटकी ले ली। हाथरस के सादाबाद में आकाश आनंद अपने पुराने आक्रमक चुनावी तेवर में नजर आए और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल से उनकी सरकार है, लेकिन केवल विज्ञापन के सहारे अपनी कमियों को बीजेपी ने छुपाया है। जनता की टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने केवल अपना प्रचार किया है।

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मण वोट बैंक के लिए योगी और अखिलेश आमने-सामने, अखिलेश के 'PD मतलब पंडित' वाले बयान ने बिछाई नई सियासी बिसात

इसके साथ ही आकाश आनंद ने कहा कि मैं यहां पर बीजेपी की कमियां गिनाने नहीं आया हूं।  मैं अपने लोगों की समस्याएं रखने आया हूं।  भाजपा ने पिछले 10 सालों में न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न शिक्षा दे पाई। अब हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विफल रही है। कोई काम नहीं हुआ। 25 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए, जिनमें हमारे समाज के लोग पढ़ते हैं। मायावती जी ने काफी मेहनत की है, अपने समाज की आवाज उठाने के लिए। अपना वोट जरूर डालें, हाथी का बटन दबाएं। अगर किसी परिवार की बेटी या बहन गायब होती है, तो उस परिवार का दर्द कौन समझेगा? अगर मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी पुलिस के चक्कर लगाने पड़ें, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे? किसी की बहन है, किसी की बेटी है, उसे न्याय मिलना चाहिए। आज सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह एनकाउंटर की सरकार है या कानून के राज की सरकार? क्या यहां पुलिस का राज है, या गुंडों का राज?

इसे भी पढ़ें: Mayawati Target SP: PDA में 'P' का मतलब पंडित बताना सपा का राजनीतिक छलावा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'राहुल अंकल' भले ही बाबा साहब का नाम जपते हों, लेकिन उनकी सरकारों का हाल भी भाजपा जैसा ही है। इसके बाद अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे बेहद सम्मान के साथ उन्हें 'अंकल' कह रहे हैं। आकाश ने तर्क दिया कि अगर 30 साल का कोई युवा 50 साल के अखिलेश जी को 'अंकल' नहीं कहेगा, तो आखिर क्या कहेगा! 

Continue reading on the app

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

कोलंबिया में ज़ोरदार भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरुआती तौर पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी। USGS के मुताबिक, भूकंप 12:34 UTC यानी सुबह करीब 7:34 बजे (स्थानीय समय) कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में सैन होज़े डेल पाल्मार से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में आया। यह ज़मीन से लगभग 107 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने भूकंप की तीव्रता अलग मापी और इसे 7.1 बताया। सिस्टम ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप आने के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप के झटके कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए, जिनमें भूकंप के केंद्र (एपीसेंटर) से दूर के इलाके भी शामिल थे। शुरुआती रिपोर्टों से यह भी पता चला कि झटके कोलंबिया के बाहर, वेनेजुएला की सीमा की ओर भी महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: Colombia में नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के अगले दिन Car Bomb विस्फोट

कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे ज़्यादा भूकंप-संवेदनशील देशों में से एक है। कई टेक्टोनिक प्लेट बाउंड्री और बड़े फॉल्ट सिस्टम के पास होने के कारण, देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आ सकते हैं। कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस का कहना है कि देश में 100 से ज़्यादा विनाशकारी भूकंप दर्ज किए गए हैं, खासकर एंडियन क्षेत्र, ईस्टर्न कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत क्षेत्र में। इस देश ने अतीत में कई शक्तिशाली भूकंपों का सामना किया है। इनमें से सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक 1979 में दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के टुमाको के पास आया 8 तीव्रता का भूकंप था।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Speech:'तिरंगा यात्रा' से विपक्ष पर बड़ा प्रहार! सुनिए क्या बोले सीएम योगी! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:45:35+00:00

Crime News: मां, बेटी और लवर ने मिलकर पति को क्यों मारा? | Shocking Crime Case | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T19:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers