चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज स्वदेश लौटा
बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी नौसेना का सिल्क रोड आर्क नाम का अस्पताल जहाज सामंजस्यपूर्ण मिशन-2025 सफलता से पूरा करने के बाद 26 अप्रैल को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर स्थित नौसैनिक बंदरगाह वापस लौटा।
यह वर्ष 2010 से चीनी नौसेना द्वारा सामंजस्यपूर्ण मिशन श्रृंखला के मिशन में भाग लेने का 11वां मौका है और सिल्क रोड आर्क नामक अस्पताल जहाज की पहली विदेश यात्रा है।
बताया जाता है कि वर्तमान यात्रा 234 दिन चली और पूरी यात्रा लगभग 36,000 समुद्री मील की थी। सिल्क रोड आर्क अस्पताल जहाज वर्ष 2025 के 5 सितंबर को दक्षिण चीन के फूच्येन प्रांत के छुएनचो से रवाना हुआ था। मिशन के दौरान अस्पताल जहाज ने क्रमशः नौरू, फिजी, टोंगा, जमैका, बारबाडोस व पापुआ न्यू गिनी में चिकित्सा सेवा प्रदान की और ब्राजील व चिली में चिकित्सा आवाजाही की।
इसके अलावा, अस्पताल जहाज निकारागुआ, उरुग्वे और फिजी में तकनीकी रूप से रुका और रास्ते में मैगलन जलडमरूमध्य से गुजरा। यह पहली बार है कि चीनी अस्पताल जहाज मैगलन जलडमरूमध्य से गुजरा और पिछले 13 वर्षों में दूसरी बार है जब चीनी नौसेना ने इस बंदरगाह से आवागमन किया है।
मिशन के दौरान चिकित्सा दल ने 26,300 से अधिक बार चिकित्सा इलाज किया, 2700 से अधिक बार ऑपरेशन किया और 17,000 से अधिक बार सहायक परीक्षण किया। 136 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा राहत के अलावा, मिशन के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सैन्य सहयोग भी किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
म्यांमार के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की
बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने 25 अप्रैल को राजधानी नाय प्यी ताव में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की।
इस मौके पर मिन आंग ह्लाइंग ने वांग यी से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को आभार और अभिवादन पहुंचाने की मांग की। मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि म्यांमार चीन के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है, अविचल रूप से एक चीन की नीति पर कायम रहता है और शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है। म्यांमार की नई सरकार चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान मजबूत करना चाहती है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ सके और म्यांमार-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का समान निर्माण हो सके। म्यांमार देश में चीन के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी कार्रवाई को कतई इजाजत नहीं देगा और लगातार ऑनलाइन जुए व दूरसंचार धोखाधड़ी का विरोध करेगा।
वहीं, वांग यी ने मिन आंग ह्लाइंग तक राष्ट्रपति शी चिनफिंग का स्नेहपूण अभिवादन पहुंचाया। वांग यी ने कहा कि म्यांमार के प्रति चीन की नीति में निरंतरता रही है। चीन दृढ़ता से अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप और जनता का समर्थन प्राप्त होने वाले विकास के रास्ते पर बढ़ने में म्यांमार का समर्थन करता है। चीन दृढ़ता से राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने में म्यांमार का समर्थन करता है। चीन दृढ़ता से राष्ट्रीय शांति, जातीय सुलह और सामाजिक सामंजस्य साकार करने में म्यांमार का समर्थन करता है।
वांग यी ने कहा कि तथ्यों से साबित हुआ है कि चीन-म्यांमार साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण दोनों देशों के विकास की मांग और लोगों के मूल हितों के अनुरूप है। दोनों देशों को इस रास्ते पर कायम रहना चाहिए। चीन म्यांमार की नई सरकार की पांच प्रमुख नीतिगत प्राथमिकताओं का समर्थन करता है और लगातार म्यांमार का समर्थन करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















