Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कल साइन होगा:5 साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; 5,000 भारतीयों को हर साल वर्क वीजा मिलेगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (सोमवार, 27 अप्रैल) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रे़ड टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना कर 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत के मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस और इनोवेशन सेक्टर में 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगा। इससे भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही भारतीय कंपनियों को न्यूजीलैंड के बाजारों में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी, जिससे एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए 5,000 वीजा का कोटा सर्विस सेक्टर में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। न्यूजीलैंड अब हर साल 5,000 भारतीय प्रोफेशनल्स को अस्थायी रोजगार वीजा देगा। इसमें आईटी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन जैसे हाई-डिमांड सेक्टर्स के साथ-साथ आयुष प्रैक्टिशनर्स, योग प्रशिक्षक, भारतीय शेफ और संगीत शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। यह वीजा 3 साल की अवधि के लिए होगा। किसानों के हितों की रक्षा, डेयरी-चीनी पर कोई छूट नहीं सरकार ने घरेलू किसानों और MSME के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में कोई रियायत नहीं दी है। डेयरी सेक्टर (दूध, क्रीम, दही, पनीर), चीनी, प्याज, चने, मटर, मक्का, बादाम, मसाले और खाद्य तेल को इस समझौते से बाहर रखा गया है। इन पर पहले की तरह ही ड्यूटी लगती रहेगी ताकि स्थानीय उत्पादन प्रभावित न हो। इन सामानों पर मिलेगी ड्यूटी में छूट समझौते के तहत न्यूजीलैंड के 95% एक्सपोर्ट आइटम्स पर टैरिफ कम या खत्म कर दिए जाएंगे। इसमें ऊन, कोयला, लकड़ी और भेड़ के मांस जैसे उत्पादों को ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा। वहीं कीवीफ्रूट, सेब, वाइन, चेरी, एवोकैडो और शहद जैसे उत्पादों के लिए कोटा आधारित टैरिफ कटौती की जाएगी। फार्मा सेक्टर को मिलेगी रफ्तार भारतीय फार्मा और मेडिकल डिवाइस कंपनियों के लिए न्यूजीलैंड का बाजार अब आसान हो जाएगा। वहां की रेगुलेटरी अथॉरिटी अब भारत की GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) रिपोर्ट को स्वीकार करेगी। इससे उत्पादों की मंजूरी जल्द मिलेगी और अनुपालन लागत यानी कंप्लायंस कॉस्ट में कमी आएगी। न्यूजीलैंड के साथ भारत की तीसरी बड़ी डील भारत ने 'फाइव आइज' (FVEY) एलायंस के तीन सदस्यों- ऑस्ट्रेलिया, यूके और न्यूजीलैंड के साथ ट्रेड डील फाइनल कर ली है। इससे पहले भारत यूएई, मॉरीशस और ईएफटीए देशों के साथ भी समझौते कर चुका है। वर्तमान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल व्यापार लगभग 2.4 बिलियन डॉलर का है, जिसे जल्द ही 5 बिलियन डॉलर तक ले जाने का प्लान है।

Continue reading on the app

Honda की बड़ी तैयारी, अगले महीने भारत आ सकती है यह धांसू कार, गजब का है लुक

होंडा अगले महीने भारत में अपनी प्रील्यूड को लॉन्च कर सकता है। होंडा प्रील्यूड 0 से 100 kmph की स्पीड 8.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप-स्पीड 188 kmph है।

Continue reading on the app

  Sports

Ahmedabad में IPL 2026: Rajat की कप्तानी और Bhuvneshwar-Josh की गेंदबाजी का जलवा

IPL 2026 में Ahmedabad की टीम ने Rajat की शानदार कप्तानी और Bhuvneshwar Kumar व Josh Hazlewood की world-class गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को चौंका दिया. फिटनेस, नए बॉलिंग वेरिएशन और टीम स्पिरिट ने अहम भूमिका निभाई. #IPL2026 #Ahmedabad #BhuvneshwarKumar #JoshHazlewood Tue, 28 Apr 2026 14:59:34 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नाम और धर्म पूछा, फिर कहा- कलमा पढ़ो... Mumbai में पहलगाम जैसा हमला | Pahalgam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:37:43+00:00

IPS Ajay Pal Sharma News: Bengal Election में किस IPS की एंट्री से मचा बवाल |UP Singham |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:33:58+00:00

Pramod Krishnam। “Congress नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने Rahul Gandhi को...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:41:11+00:00

Pramod Krishnam। Mamata Banerjee। “Rahul Gandhi को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, आभार...”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:35:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers