Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: घर में पति-पत्नी की फोटो लगाना सही होता है या नहीं? जानिए इसके नियम और फायदे-नुकसान

वास्तु शास्त्र घर को सिर्फ ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानता है। घर में सही दिशा और स्थान पर चीजें रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पति-पत्नी की फोटो लगाना भी वास्तु का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Continue reading on the app

गर्मियों में हल्का और हेल्दी फूड ऑप्शन: रागी वेजिटेबल सूप, नोट कर लें रेसिपी

गर्मी में हल्का और पौष्टिक खाना जरूरी होता है। रागी वेजिटेबल सूप एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, जो पचने में आसान होने के साथ शरीर को ठंडक और जरूरी पोषण भी देता है। नोट कर लें इसकी एकदम आसान रेसिपी -

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने की महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित, भारत के खिलाफ भी खेलेगी

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई ऑलराउंडर नैट स्काइवर ब्रंट करेंगी। स्काइवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की यही टीम मई-जून में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी हिस्सा लेगी जिसके बाद टी20 विश्व कप होगा। यह स्काइवर ब्रंट सातवां टी20 विश्व कप होगा।

भारतीय महिला टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मई के आखिर या जून की शुरुआत में होने हैं जबकि टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक होगा। यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम के मैच की 50वीं वर्षगांठ का मौका भी है।

इंग्लैंड टीम में नया नाम 18 वर्षीय सरे की स्पिनर टिली कोर्टिन कोलमैन हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगी। साथ ही वारविकशर की इसी वोंग और डरहम की लॉरेन फाइलर को भी पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली है। सरे की डैनी वाट हॉज अपने आठवें टी20 विश्व कप में खेलेंगी। समरसेट की चार्जी डीन टीम की उप कप्तान होंगी जबकि हैंपशर की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी।

इंग्लैंड में 2009 में हुए टी20 विश्व कप में टीम की अगुआई करते हुए उसे खिताब दिलाने वाली मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स की खिलाड़ियों को 12 जून से एजबस्टन में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 960 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव है। खेल और मनोरंजन जगत के सितारों ने एक अनोखी फिल्म के जरिए इन 15 नाम की घोषणा की।

एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘इंतजार और अटकलों का दौर अब खत्म हो गया है। हमने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कोई शक नहीं कि इन 15 नाम को चुनना बेहद मुश्किल काम था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह चयन बैठकों का अब तक का सबसे कठिन दौर था जिसका मैं हिस्सा रही हूं। इसकी वजह यह है कि हमारे पास चुनने के लिए खिलाड़ियों का जो समूह था वह बहुत मजबूत था।’’

एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘अपनी धरती पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इस देश में क्रिकेट के लिए एक बेहद खास पल है। हम सभी इस बात से बहुत प्रेरित हैं कि खिलाड़ियों के इस समूह के लिए भविष्य में क्या कुछ इंतजार कर रहा है और वे इन गर्मियों में क्या-कुछ हासिल कर सकते हैं।’’ टी20 विश्व कप टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला और उसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भी टीम घोषित कर दी हैं।

नए एकदिवसीय विश्व कप चक्र की शुरुआत में तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप टीम में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें किरा चैथली और जोडी ग्रूकोक को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सोफिया डंकली, चार्ली डीन और डैनी वाट हॉज को काम के बोझ के प्रबंधन के कारण एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खिलाया जाएगा। सारा ग्लेन के चयन पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वे अंगुली में फ्रेक्चर से उबर रही हैं।

इंग्लैंड महिला टीम

नैट स्काइवर ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वाट हॉज।

Tue, 28 Apr 2026 19:00:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Bengal में सुरक्षा पर मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:37:12+00:00

Bengal Election 2nd Phase Voting: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ी खबर | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:36:00+00:00

Shorts | Akhilesh Yadav का पुतला फूंकने में जली खुद मिलने पहुंचे सपा प्रमुख | Anupma Jayaswal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:35:49+00:00

Breaking News: IPS Ajaypal Sharma के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज | West Bengal Elections 2026 | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers