Responsive Scrollable Menu

इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल

IPL 2026 : भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 खेला जा रहा है. अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कुल 37 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान देश और दुनिया के तमाम बल्लेबाजों ने मैदान पर छक्कों की बारिश की है और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. इस लिस्ट में 15 साल का बालक सबसे ऊपर है, यानी की भारत के बाएं हाथ के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप -5 बल्लेबाज

1 - वैभव सूर्यवंशी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं.  उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के आए हैं. 

2 - अभिषेक शर्मा : सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैचों में कुल 28 छक्के जड़े हैं. 

3 - प्रियांश आर्य : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज प्रियांश आर्य बने हुए हैं. प्रियांश ने अब तक पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में कुल 25 छक्के लगाए हैं. 

4 - रजत पाटीदार : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं.

5 - श्रेयस अय्यर : पंजाब किंग्स के कप्तान और भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 7 मैचों में कुल 21 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक छक्के
वैभव सूर्यवंशी (RR) 8 8 357 103 1 2 32
अभिषेक शर्मा (SRH) 8 8 380 135* 1 3 28
प्रियांश आर्य (PBKS) 6 6 254 93 0 2 25
रजत पाटीदार (RCB) 7 7 238 63 0 2 23
श्रेयस अय्यर (PBKS) 7 6 279 71* 0 4 21

ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा को देख बेकाबू हुई FEMALE फैन, होटल में कर दी गलत हरकत, फिर हुआ ऐसा.

Continue reading on the app

बांग्लादेश के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का नया यूनिफॉर्म हुआ वायरल, करवाया टाइगर-एनाकोंडा का मिलन, लेकिन खुल गया राज!

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का यूनिफॉर्म वायरल हो रहा है. अजगर जैसी पैंट और बाघ के खाल की प्रिंट वाली शर्ट लोगों के बीच खूब शेयर की जा रही है. लेकिन अब इसका राज खुल गया है.

Continue reading on the app

  Sports

किस काम के लिए वैभव ने फैंस से मांगे 100 रुपए, करोड़ों कमाने वाले सूर्यवंशी ने क्यों रखी ये डिमांड, वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में वैभव सूर्यवंशी कुछ नन्हे फैंस से घिरे नजर आते हैं. फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित होते हैं, तभी वैभव मुस्कुराते हुए कहते हैं एक फोटो के 100 रुपये लगेंगे. हैरानी की बात यह रही कि बच्चों ने इसे मजाक नहीं समझा और तुरंत पैसे निकालने लगे. यहां तक कि दो फैंस ने 200 रुपये का नोट भी आगे बढ़ा दिया. Tue, 28 Apr 2026 18:06:31 +0530

  Videos
See all

Swati Maliwal on Arvind Kejriwal। केजरीवाल के सत्याग्रह पर क्या बोलीं स्वाती मालीवाल?। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:46:52+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha :झटकों की मार से जूझते Arvind Kejriwal ? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:45:16+00:00

PM Modi Live | वाराणसी से PM मोदी LIVE | PM Modi Speech | Hindi News | Top News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:45:09+00:00

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी की धरती पर मोदी-योगी की जोड़ी, हर-हर महादेव से गूंजी काशी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers