Responsive Scrollable Menu

'पांच वक्त की नमाजी हूं, दूसरे धर्म के लड़के के साथ...' एक्ट्रेस ने शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान

Reem Shaikh on Interfaith Marriage: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से अक्सर इंटरफेथ मैरिज की खबर आती रहती हैं. इन इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ने दूसरे धर्म में शादी की है. वहीं, इसी बीच एक इंटरव्यू में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख (Reem Shaikh) ने दूसरे धर्म में शादी करने के सवाल पर अपना राय रखी है. उसने पूछा गया कि वो दूसरे धर्म के लड़के से शादी (Reem Shaikh on Interfaith Marriage) करने को लेकर क्या सोचती हैं. इस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बयान को लेकर गालियां पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

दरअसल, एक्ट्रेस रीम शेख ने यूट्यूबर शार्दूल पंडित संग बात की. उन्होंने इस दौरान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों मुद्दे पर खुलकर राय रखी. इसी दौरान उनसे इंटरफेथ मैरिज को लेकर सवाल किया, उन्होंने साफ कहा कि वह पांच वक्त की नमाजी हैं और दूसरे धर्म के लड़के से शादी नहीं कर सकती हैं.

'पांच वक्त की नमाजी हूं'

एक्ट्रेस से पूछा गया कि मान लो आपको दूसरे धर्म के लड़के से प्यार हो गया तो क्या इससे आपको परेशानी होगी या आप इससे राजी होंगी. इस पर उन्होंने साफ कहा, 'मेरे हिसाब से ये पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है. मैं बहुत धार्मिक हूं. शायद लोगों को पता नहीं होगा. मैं अपने आप को गर्व से पांच वक्त की नमाजी कह सकती हूं. मैं दूसरे धर्म के लड़के के साथ नहीं रह पाऊंगी क्योंकि मैं पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं और पिछले साल भी मैंने सारे रोजे रखे थे.' 

'एडजस्ट नहीं कर पाऊंगी'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी लाइफ में जब भी परेशानी आती है तो जानमाज पर नमाज पढ़ने लग जाती हूं. इसलिए मैं दूसरे धर्म के लड़के से प्यार और शादी नहीं कर पाऊंगी. मैं अपने साथ उस शख्स को नहीं देख सकती जो मेरे धर्म का नहीं है. उसके साथ एडजस्ट नहीं कर पाऊंगी. इसके लिए मुझे गालियां भी पड़ेंगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं.'

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग ट्रोल करते हैं या गालियां देते हैं. धर्म में सबसे पहले ये मना है. खुद से पहले किसी और को जज नहीं करना नहीं चाहिए. हमारे मुस्लिम धर्म भी अगर कोई रोजा नहीं रखता तो उससे ये नहीं कह सकते कि उसने रोजा क्यों नहीं रखा.'  

रीम के माता-पिता का हो चुका है तलाक

बता दें कि रीम शेख के माता-पिता का तलाक हो चुका है. इस बारे में वो कुछ टाइम पहले खुलासा कर चुकी हैं.  उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया था कि उनके मम्मी-पापा के बीच किसी न किसी बात पर रोज लड़ाई होती थी. जिसका असर उनके बचपन पर भी पड़ा. उन्होंने यह बात नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में कही थी कि घर में इतनी ज्यादा हिंसा देखी कि उनके अंदर गुस्सा और डर दोनों बैठ गए. अब उनके अंदर इतनी हिम्मत भी नहीं बची थी कि किसी से बात भी कर सकें.

रीम शेख के बारे में जानिए

रीम शेख का जन्म मुंबई में 8 सितंबर 2002 को हुआ था. उन्होंने टीवी में अपने करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' सीरियल से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी के कई फेमस ड्रामा में काम किया. जिसमें 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'देवों के देव महादेव', 'दीया और बाती हम' और 'तेरे इश्क में घायल' शामिल हैं. इसके अलावा रीम लाफ्टर शेफ्स में भी दिखाई दी थी. बता दें कि रीम ने कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें: ‘मैं दाऊद को जॉइन कर रहा हूं...’ Raghav Chadha के BJP में शामिल होने के बाद Prakash Raj ने लिया ये फैसला?

Continue reading on the app

बच्चों के व्हाइट शूज जल्दी हो जाते हैं गंदे? जानिये इनको चमकाने के 5 आसान तरीके

घरेलू टिप्स से बच्चों के व्हाइट शूज घर पर ही साफ और चमकदार रखे जा सकते हैं, टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू, डिटर्जेंट और शू क्रीम से दाग हटाने पर जोर

Continue reading on the app

  Sports

रोड्स-फिलिप्स से पहले भी था एक सुपरमैन, 66 साल पहले उसको देखने उमड़ती थी भीड़, 1965 में फील्डिंग से जीता MOM

कॉलिन ब्लैंड को आधुनिक फील्डिंग का 'जनक' कहा जाए तो गलत नहीं होगा. एक ऐसे दौर में जब फील्डिंग को सिर्फ एक मजबूरी माना जाता था, ब्लैंड ने इसे एक कला और रोमांच में तब्दील कर दिया.  वह जॉन्टी रोड्स से दशकों पहले फील्डिंग के 'पोस्टर बॉय' बन चुके थे. Tue, 28 Apr 2026 13:10:48 +0530

  Videos
See all

ममता के लश्कर के घर में बमों का जखीरा #PMModi #MamataBanerjee #TMC #WestBengalElection #NIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:49+00:00

Yogi Adityanath-Nitin Nabin in Varanasi: नितिन नबीन-CM योगी-पंकज चौधरी ने की काशी विश्वनाथ की पूजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:51+00:00

UP Road Accident: NH-34 पर भीषण टक्कर, चार की मौत, तीन घायल | Hamirpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:06:11+00:00

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान दौरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers