Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को खतरनाक पेशा बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ घंटों बाद आया, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज स्थल के पास एक बंदूकधारी को पकड़ा गया।

अमेरिकी समयानुसार, शनिवार रात व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा, जब ऐसा कुछ होता है तो यह हमेशा चौंकाने वाला होता है। मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिर से काफी तनावपूर्ण माहौल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ है, तो ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता ऐसा, लेकिन इसके बारे में आप कुछ कह नहीं सकते।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह घटना बहुत तेजी से घटी, जिससे प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिला। उन्होंने कहा, “मैं देख रहा था कि क्या हो रहा है। जब सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए तो फर्स्ट लेडी को तुरंत समझ में आ गया कि क्या हुआ।

उन्होंने बताया कि शुरू में उन्होंने गोली चलने की आवाज को कम गंभीर समझा। मुझे लगा कि कोई ट्रे गिर गई। आवाज काफी तेज थी, लेकिन वह गोली की आवाज थी।

राष्ट्रपति ने कि खतरे को उनके या मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया था। ट्रंप ने कहा, “वह व्यक्ति क्षेत्र में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं कर पाया, और उसे काफी दूरी पर ही रोक दिया गया।

घटना के बावजूद ट्रंप ने कहा कि वे कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। मैंने रुकने के लिए पूरी कोशिश की। वह ऐसे लोगों को समझाना चाहते थे कि वे इन बीमार लोगों को हमारी जिंदगी जीने और काम के तरीके को बदलने नहीं देंगे। स्थल खाली कराने का निर्णय व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लिया गया।

ट्रंप ने कहा, मैं यहां काम करने के लिए हूं। यह काम का हिस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं, तो ट्रंप ने व्यापक दृष्टिकोण पेश किया। “मैंने हत्याओं का अध्ययन किया है। जो लोग सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। जिनका प्रभाव सबसे बड़ा होता है, वही निशाने पर आते हैं।”

राजनीतिक सफलता को बढ़ती संवेदनशीलता से जोड़ते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग आपसे खुश नहीं होते। उन्होंने कहा, जोखिमों के बावजूद वे अपने एजेंडे के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि वह अगले 30 दिनों के भीतर फिर से संवाददाता रात्रिभोज आयोजित करेंगे और हिंसा की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम बाधित नहीं होंगे।

ट्रंप ने अमेरिकियों से मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें अपने मतभेदों को सुलझाना होगा। उन्होंने रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स और निर्दलीयों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने अंत में सुरक्षा बलों पर अपना विश्वास दोहराया और अपने कर्तव्यों को जारी रखने के संकल्प को व्यक्त किया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर उड़ाए साउथ अफ्रीका के होश, भारतीय टीम ने 14 रन से जीता चौथा T20I

INDW VS SAW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. शनिवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मजबूती से वापसी की और 14 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत में भारत की स्टार परफॉर्मर रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत ने बनाया था 185/5 रन का स्कोर

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए चौथे टी-20 मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. 20 ओवर में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी जेमिमा रोड्रिक्स ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए.  अनष्का शर्मा 27(18) रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 22(16) रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने 36(26) और रिचा घोष ने 34(18) रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.

14 रन से भारत ने जीता मैच

भारतीय टीम के दिए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई. नतीजन, 14 रन से भारत ने जीत दर्ज कर ली. इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज सुने लुस ने 40, तेजमिन ब्रिट्स ने 30, काइला रेनेके 21 और एली मारी मार्क ने 21 रनों की पारी खेली.

दीप्ति शर्मा ने पंजा खोलकर भारत को दिलाई जीत

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर का शानदार स्पेल फेंका, जिसमें 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस शानदार गेंदबाजी के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. दीप्ति के अलावा, क्रांति गौडड, श्रीचरणी, केशवी गौतम और शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट लिए.

1-3 पर पहुंची सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. जहां, शुरुआती तीन मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, चौथे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मजबूती से वापसी की और सीरीज को 1-3 पर पहुंचा दिया है. अब INDW VS SAW सीरीज का पांचवां मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है...'

Continue reading on the app

  Sports

अलवर का सिर्फ 15 साल का हॉकी चैम्पियन! चिराग सैनी का एशिया कप कैंप में हुआ चयन, मेहनत से पाया यह मुकाम

Under 18 Asia Cup National Camp : अलवर के 15 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी चिराग सैनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने अंडर-18 एशिया कप (जापान) के लिए भारतीय राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाई है. चिराग ने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. वह राजस्थान के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें इस स्तर पर चयन मिला है. उनके चयन से खेल जगत में खुशी की लहर है. Sun, 26 Apr 2026 14:02:04 +0530

  Videos
See all

US के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में फायरिंग से मचा हड़कंप | #donaldtrump #jdvance #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:02:37+00:00

Raghav Chadha Quits AAP : नई पार्टी में एंट्री से राघव चड्ढा को बड़ा झटका! | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:00:51+00:00

Shorts : ‘मैं BJP किसी मजबूरी में जॉइन नहीं कर रही | Top News | AAP Party | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:10:00+00:00

Firing On Trump : ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम! | | Trump | Shehbaz Sharif | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers