दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर उड़ाए साउथ अफ्रीका के होश, भारतीय टीम ने 14 रन से जीता चौथा T20I
INDW VS SAW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. शनिवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मजबूती से वापसी की और 14 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत में भारत की स्टार परफॉर्मर रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
भारत ने बनाया था 185/5 रन का स्कोर
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए चौथे टी-20 मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. 20 ओवर में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी जेमिमा रोड्रिक्स ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए. अनष्का शर्मा 27(18) रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 22(16) रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने 36(26) और रिचा घोष ने 34(18) रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.
Take a bow, Deepti Sharma ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 25, 2026
Her brilliant 5⃣/19 guides #TeamIndia to a 1⃣4⃣-run victory in Johannesburg ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/92BPfF0bsf#SAvIND | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/JO9hZA9abR
14 रन से भारत ने जीता मैच
भारतीय टीम के दिए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई. नतीजन, 14 रन से भारत ने जीत दर्ज कर ली. इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज सुने लुस ने 40, तेजमिन ब्रिट्स ने 30, काइला रेनेके 21 और एली मारी मार्क ने 21 रनों की पारी खेली.
दीप्ति शर्मा ने पंजा खोलकर भारत को दिलाई जीत
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर का शानदार स्पेल फेंका, जिसमें 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस शानदार गेंदबाजी के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. दीप्ति के अलावा, क्रांति गौडड, श्रीचरणी, केशवी गौतम और शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट लिए.
???????????????????????????????? ???????????????? ???????????? ???????????????????????????? ???????????????????????? ✨
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 25, 2026
Deepti Sharma is adjudged the Player of the Match for her fabulous all-round performance as #TeamIndia clinch victory ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/92BPfF0bsf#SAvIND | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/sYwLVZ2cUm
1-3 पर पहुंची सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. जहां, शुरुआती तीन मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, चौथे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मजबूती से वापसी की और सीरीज को 1-3 पर पहुंचा दिया है. अब INDW VS SAW सीरीज का पांचवां मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- 'वो मेरा फेवरेट प्लेयर है...'
तनाव, कब्ज और कमर दर्द से राहत दिलाता है कुर्मासन, पेट की चर्बी कम करने में भी लाभकारी
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। घंटों बैठकर काम करने, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी का असर सीधे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
ऐसे में योग शरीर को फिट रखने और मानसिक शांति के लिए एक महत्वपूर्ण तरीका बन चुका है। योग के कई ऐसे आसन हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है कुर्मासन, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज पोज, यानी कछुआ मुद्रा, कहा जाता है।
कुर्मासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें कुर्म का अर्थ कछुआ और आसन का अर्थ मुद्रा से होता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा कुछ हद तक कछुए जैसी दिखाई देती है। यह आसन व्यक्ति को तनाव से दूर करके भीतर की शांति से जोड़ने का काम करता है।
कुर्मासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाए। फिर पैरों को थोड़ा दूर करके घुटनों को हल्का मोड़ लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाए और दोनों हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर की तरफ निकाले। इसके बाद शरीर को और नीचे झुकाकर छाती और ठुड्डी को जमीन के करीब लाने की कोशिश करें। इस दौरान सांस सामान्य रखें। कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य अवस्था में आ जाए।
कुर्मासन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा करता है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह आसन काफी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह पीठ और कमर की जकड़न को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
कुर्मासन को पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की मांसपेशियों पर दबाव बनाता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में भी यह आसन राहत देने में मदद करता है। यह आसन पैंक्रियास को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का संतुलन बेहतर हो सकता है। इसे मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कुर्मासन को बेहद प्रभावी योगासन माना जाता है। यह मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। लगातार चिंता और मानसिक दबाव महसूस करने वाले लोगों के लिए यह आसन राहत देने वाला साबित हो सकता है। इसका अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है।
कुर्मासन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। जिन लोगों को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या है, उन्हें यह आसन बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और गंभीर गठिया या सायटिका से पीड़ित लोगों को भी इससे बचने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























