दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई।
अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ सालों में ही टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के साथ दुनिया भर में नाम कमाया है. इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी खेली गई पारियों ने फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा किया है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका सामना एक पागल फैन गर्ल से हो गया जिसने उनको हाथ पकड़कर खींच लिया.
KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस सीजन संघर्ष कर रहीं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले तीन में से 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार चार हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। KKR अपने शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, हालांकि पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की।
कोलकाता ने पहले 6 मैच गंवाए थे कोलकाता के लिए सबसे बड़ी राहत तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी है। वह फिट होकर इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। पथिराना के आने से KKR की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। टीम का पावरप्ले में प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है। KKR की इस सीजन पावरप्ले में सबसे खराब इकॉनमी रेट रही है और विकेट भी कम मिले हैं।
पथिराना की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत होगी संभावना है कि पथिराना टीम में सीधे शामिल हों। उनके आने से टिम सीफर्ट या किसी अन्य खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। साथ ही सुनील नरेन अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
लखनऊ की कमजोरी बल्लेबाजी वहीं लखनऊ की सबसे बड़ी परेशानी बल्लेबाजी रही है। टीम के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे। पावरप्ले में LSG की इकॉनमी 7.59 है, जो इस सीजन सर्वश्रेष्ठ है। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान लगातार अच्छा कर रहे।
पंत-पूरन अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए बल्लेबाजी में टीम पिछड़ गई है। पावरप्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवर-तीनों चरणों में रन गति कमजोर रही है। निकोलस पूरन का सीजन खराब रहा। उनका स्ट्राइक रेट 82.02 है, जो इस सीजन 50 से ज्यादा गेंद खेलने वालों में सबसे कम है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
लखनऊ मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका दे सकती है। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया जुड़वां बच्चों के जन्म के कारण दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं और इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।
इस मुकाबले में नजरें वरुण चक्रवर्ती और मोहसिन खान पर भी रहेंगी। वरुण ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी की थी। वहीं मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस सीजन कमाल की इकॉनमी दिखाई है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है। यहां इस सीजन कोई भी टीम 200 रन तक नहीं पहुंची है। औसत पहली पारी का स्कोर 155 रहा है। काली मिट्टी की पिच दो गति वाली हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।