KKR vs LSG: पॉइंट्स टेबल में आखिरी दो स्थान पर काबिज टीमों की टक्कर, किसका पलड़ा रहेगा भारी?
KKR vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस सीजन संघर्ष कर रहीं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले तीन में से 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार चार हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। KKR अपने शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, हालांकि पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को हराकर वापसी की।
कोलकाता ने पहले 6 मैच गंवाए थे
कोलकाता के लिए सबसे बड़ी राहत तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी है। वह फिट होकर इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। पथिराना के आने से KKR की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। टीम का पावरप्ले में प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है। KKR की इस सीजन पावरप्ले में सबसे खराब इकॉनमी रेट रही है और विकेट भी कम मिले हैं।
पथिराना की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत होगी
संभावना है कि पथिराना टीम में सीधे शामिल हों। उनके आने से टिम सीफर्ट या किसी अन्य खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। साथ ही सुनील नरेन अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
लखनऊ की कमजोरी बल्लेबाजी
वहीं लखनऊ की सबसे बड़ी परेशानी बल्लेबाजी रही है। टीम के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे। पावरप्ले में LSG की इकॉनमी 7.59 है, जो इस सीजन सर्वश्रेष्ठ है। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान लगातार अच्छा कर रहे।
पंत-पूरन अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए
बल्लेबाजी में टीम पिछड़ गई है। पावरप्ले, मिडिल ओवर और डेथ ओवर-तीनों चरणों में रन गति कमजोर रही है। निकोलस पूरन का सीजन खराब रहा। उनका स्ट्राइक रेट 82.02 है, जो इस सीजन 50 से ज्यादा गेंद खेलने वालों में सबसे कम है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
लखनऊ मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका दे सकती है। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया जुड़वां बच्चों के जन्म के कारण दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं और इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।
इस मुकाबले में नजरें वरुण चक्रवर्ती और मोहसिन खान पर भी रहेंगी। वरुण ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेकर फॉर्म में वापसी की थी। वहीं मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस सीजन कमाल की इकॉनमी दिखाई है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है। यहां इस सीजन कोई भी टीम 200 रन तक नहीं पहुंची है। औसत पहली पारी का स्कोर 155 रहा है। काली मिट्टी की पिच दो गति वाली हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।
Health Stroke: लू लगने के बाद शरीर कमज़ोर हो गया है? इन 5 तरीकों से दोबारा हासिल करें एनर्जी
Health Stroke: गर्मियों में तेज धूप और लू का असर शरीर पर इतना गहरा पड़ता है कि व्यक्ति कुछ ही घंटों में थका-हारा और कमजोर महसूस करने लगता है। कई बार लू लगने के बाद शरीर का एनर्जी लेवल अचानक गिर जाता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और भूख न लगना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
अगर आपने भी हाल ही में लू का सामना किया है और अब शरीर में पहले जैसी ताकत नहीं महसूस हो रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप जल्दी ही अपनी पुरानी एनर्जी वापस पा सकते हैं और खुद को फिर से एक्टिव महसूस कर सकते हैं।
लू लगने के बाद ध्यान रखने वाली बातें
शरीर को रखें हाइड्रेटेड
लू लगने के बाद शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। ये शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।
हल्का और पौष्टिक भोजन करें
कमजोरी दूर करने के लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। खिचड़ी, दलिया, दही, फल और हरी सब्जियां जैसे हल्के लेकिन पौष्टिक भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें। तला-भुना और भारी खाना फिलहाल अवॉइड करें ताकि पाचन पर दबाव न पड़े।
पर्याप्त आराम लें
लू के बाद शरीर को रिकवरी के लिए समय चाहिए होता है। इसलिए ज्यादा मेहनत करने से बचें और पर्याप्त नींद लें। 7-8 घंटे की नींद शरीर की एनर्जी को रीचार्ज करने में मदद करती है।
इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखें
लू लगने पर शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। ऐसे में ओआरएस घोल, नींबू-शक्कर-पानी या ग्लूकोज ड्रिंक का सेवन करें। इससे शरीर की ताकत जल्दी लौटती है और कमजोरी कम होती है।
ठंडी और आरामदायक जगह पर रहें
सीधे धूप या गर्म वातावरण से बचना बेहद जरूरी है। घर में ठंडी जगह पर रहें और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें। इससे शरीर को जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है और दोबारा लू लगने का खतरा कम होता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)






