Responsive Scrollable Menu

कमला हैरिस को चुनाव में फंड दे चुका है होटल में फायरिंग करने वाला शख्स, 'बेस्ट टीचर' भी रहा; जानें एलन के बारे में…

Washington hotel Firing: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी करने वाला शख्स गिरफ्तार हो चुका है. अब उस संदिग्ध की पहचान सामने आ गई है. संदिग्ध का नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है. पता चला है कि वह दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है. सुरक्षाकर्मियों ने होटल में ही फायरिंग करने वाले को दबोच लिया था.

अमेरिकी न्यूज चैनल की सीबीएस न्यूज की मानें तो संदिग्ध ने अधिकारियों के समक्ष स्वीकार कर लिया है कि वह ट्रंप प्रशासन के अधिारियों को निशाना बनाने के लिए आया था. अब सोमवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि संदिग्ध मानसिक तौर पर बीमार है. इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्धों की जब प्रोफाइल खंगालनी शुरू की तो उसमें कई सारे खुलासे हुए. 

होटल फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Washington Hotel Firing: हिल्टन होटल में क्या हुआ? मौके पर मौजूद लोगों ने बताई पूरी भयावह घटना

पेशे से टीचर और वीडियो गेम डेवलपर है एलन

जांच के दौरान एलन के पूर्व जीवन के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं. जानकारी के मुताबिक, 31 साल का एलन लॉस एंजिल्स के पास टॉरेंस इलाके का रहने वाला है. वह पेशे से एक टीचर है और एक वीडियो गेम डेवलपर है. एलन के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह सी2 एजुकेशन नाम की एक ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम टीचर के रूप में काम करता था. खास बात है कि दिसंबर 2024 में कंपनी ने उसे टीचर ऑफ द मंथ के खिताब से भी नवाजा था.  

होटल फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Washington Hotel Firing: ट्रंप के होटल में हुए हमलों से पूरी दुनिया हैरान, जानें किस देश ने क्या कहा?

बहुत पढ़ा-लिखा है एलन

2017 में एलन ने 'कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. एलन ने पिछले साल ही 'कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंगुएज हिल्स' से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की थी. उसकी डिग्री और बैकग्राउंड से पता चलता है कि वह बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा है. 

होटल फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'जो लोग सबसे अधिक काम करते हैं उन्हीं को बनाया जाता है निशाना', डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी पर बोले ट्रंप

कमला हैरिस को 25 डॉलर का दिया था दान

खास बात है कि एलन को राजनीति में भी रुचि थी, वह इससे जुड़ा हुआ था. फेडरल इलेक्शन कमीशन यानी एफईसी के रिकॉर्ड के अनुसार, अक्टूबर 2024 एलन ने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए 25 डॉलर का दान दिया था. 

होटल फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Washington Hotel Firing: बाल-बाल बचे दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति, जानें कैसे हुई डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक

Continue reading on the app

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना 'सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड'

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस हमले को खतरनाक करार दिया है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए माना कि यह एक खतरनाक ट्रेंड दिखाता है।

उन्होंने लिखा, वे डेमोक्रेटिक तरीके से चुने गए प्रेसिडेंट को मारने के लिए मरने को तैयार हैं; यह उस शूटिंग का जिक्र था जिसने डोनाल्ड ट्रंप और वरिष्ठ यूएस अधिकारियों के हाई-प्रोफाइल डिनर कार्यक्रम में खलल डाला था।

मस्क ने ट्रंप का एक स्टेटमेंट भी रीपोस्ट किया, जिसमें राष्ट्रपति ने कहा था कि सभी अमेरिकी शांति से मतभेद सुलझाएं।

यह घटना वाशिंगटन, डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां 31 साल के एक संदिग्ध ने कथित तौर पर शॉटगन और हैंडगन सहित कई हथियारों से लैस होकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट तोड़ने की कोशिश की।

संदिग्ध ने गोली चला दी, जिससे पत्रकारों, नेताओं और सरकारी अधिकारियों सहित वहां मौजूद सैकड़ों लोग दहशत में आ गए।

सिक्योरिटी वालों ने तुरंत ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को स्टेज से उतारा क्योंकि वेन्यू के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी और मेहमान टेबल के नीचे छिप गए।

इस टकराव के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन बुलेट-रेसिस्टेंट वेस्ट ने उसे बचा लिया और बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। हमले के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए जांच जारी है, जो इवेंट के मेन सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया के पास हुआ।

वाशिंगटन की सबसे हाई-प्रोफाइल जलसे में से एक में हुए हमले ने खास से लेकर आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सब एक सुर में सुरक्षा के और सख्त इंतजामात की वकालत करने लगे हैं।

घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध हिरासत में है, और जांच जारी है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Lungi Ngidi: लुंगी एनगिडी की अब कैसी तबीयत? खुद मैसेज शेयर कर फैंस को बताया

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लगी गंभीर गर्दन की चोट के बाद आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। मैदान पर दर्दनाक हादसे के बाद स्ट्रेचर पर बाहर ले जाए गए एनगिडी ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी सेहत की जानकारी देते हुए फैंस को राहत दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैसेज के लिए धन्यवाद, मैं ठीक हूं।'

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एनगिडी के साथ यह हादसा तब हुआ, जब वह कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अक्षर पटेल की गेंद पर शॉट खेला। मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी गेंद की तरफ पीछे भागे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके और संतुलन बिगड़ने से जोरदार तरीके से गर्दन और सिर के बल गिर पड़े। 

एनगिडी के गिरते ही मैदान पर सन्नाटा छा गया। खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और दर्शक सभी चिंतित नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो और टीम डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे। करीब 15 से 20 मिनट तक मैच रोकना पड़ा। शुरुआत में एनगिडी बिल्कुल स्थिर पड़े रहे, जिससे स्थिति और गंभीर लग रही थी।

कुछ मिनट बाद उन्होंने हाथ के इशारों से डॉक्टरों को प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद राहत मिली। हालांकि, वह गर्दन हिला नहीं पा रहे थे। मेडिकल टीम ने सावधानी बरतते हुए पहले उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और फिर स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया।

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान पर पहुंचे और एनगिडी का हाल जाना। वहीं उनके दक्षिण अफ्रीकी साथी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर काफी परेशान दिखाई दिए।

एनगिडी को तुरंत दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे उन्हें सिर्फ 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में आईपीएल की ओर से बताया गया कि एनगिडी को सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत थी, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। कुछ घंटों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला रिकॉर्डतोड़ रहा। पंजाब किंग्स ने 265 रन का विशाल लक्ष्य 6 विकेट रहते और 7 गेंद पहले हासिल कर लिया। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बना। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी बेकार गई। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Sun, 26 Apr 2026 14:50:24 +0530

  Videos
See all

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने दूतों को नहीं भेजा पाकिस्तान [Trump cancelled the latest rounds of Iran talks] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:14:09+00:00

Trump Security।Washington Hotel Firing News: किस Level की होती है Donald Trump की सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:02:07+00:00

Why hay fever symptoms are lasting longer. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:01:15+00:00

Madhya Pradesh बना जल संरक्षण का मॉडल राज्य...Jal Ganga Samvardhan अभियान से बड़ा बदलाव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:06:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers