Responsive Scrollable Menu

'मैं उन्हें ज्यादा इंटेलिजेंट लगी...', ऐश्वर्या राय को हटाकर 'मंगल पांडे' में अमीषा पटेल को ऐसे मिली थी जगह

Ameesha Patel Aishwarya Rai: बॉलीवुड में फिल्मों के साथ-साथ उनके पीछे की कहानियां, खासकर कास्टिंग से जुड़े दिलचस्प किस्से हमेशा दर्शकों को आकर्षित करते रहे हैं. कई बार फिल्मों के किरदारों के लिए कलाकारों का सिलेक्शन जितना जरुरी होता है, उतना ही मजेदार होता है ये जानना कि आखिर किन परिस्थितियों में किसी एक्टर या एक्ट्रेस को वो रोल मिला या खोना पड़ा. ऐसे में हाल ही में जानी मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने एक इंटरव्यू में ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिनमें उन्होंने बताया कि उन्हें 'मंगल पांडे: द राइजिंग' (Mangal Pandey: The Rising) फिल्म में काम कैसे मिला और इस फिल्म से पहले ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम कैसे जुड़ा हुआ था.

आमिर खान से पहली छाप और दोस्ती

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान (Aamir Khan) ने उनका एक बीबीसी इंटरव्यू देखा था, जिससे वो काफी प्रभावित हुए थे. अमीषा के मुताबिक, आमिर को उनकी बातचीत का तरीका और सोच काफी इंटेलिजेंट लगी. उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की पहली अच्छी बॉन्डिंग बनी.

उन्होंने कहा कि शूट शुरू होने से पहले, जब कैमरा सेट किया जा रहा था तब वो दोनों “नॉट्स एंड क्रॉसेस” जैसा साधारण गेम खेल रहे थे और साथ ही किताबों पर चर्चा कर रहे थे. इस हल्की-फुल्की बातचीत ने दोनों के बीच एक कंफर्टेबल रिश्ता बना दिया, जो आगे चलकर प्रोफेशनल तौर पर भी काम आया.

‘लगान’ से बाहर होने की कहानी

अमीषा ने अपने करियर के एक और अहम मोड़ का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 'लगान' के लिए भी स्क्रीन टेस्ट दिया था और शुरुआती तौर पर उनका सिलेक्शन भी हो गया था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने बताया कि जब वो न्यूजीलैंड में Kaho Naa... Pyaar Hai की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके मैनेजर ने उन्हें इनफार्मेशन दी कि उन्हें ‘लगान’ से हटा दिया गया है. फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को लगा कि गांव की साधारण लड़की के किरदार के लिए अमीषा की छवि थोड़ी अलग है उनकी आंखें बहुत पढ़ी-लिखी लगती हैं और उनका रंग-रूप भी उस किरदार के अकॉर्डिंग नहीं बैठता.

‘मंगल पांडे’ में रोल मिलने की कहानी

‘लगान’ से बाहर होने के बावजूद अमीषा और आमिर के बीच कांटेक्ट बना रहा. यही कनेक्शन आगे चलकर ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में उनके सिलेक्शन का कारण बना. इस फिल्म में ‘ज्वाला’ का किरदार शुरुआत में ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदल गईं और ये रोल अमीषा पटेल के हिस्से आया.

ऐश्वर्या राय का पक्ष

इस पूरे मामले पर ऐश्वर्या राय ने भी पहले अपनी बात रखी थी. 2004 के एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि रिप्लेस शब्द का इस्तेमाल सही नहीं है, क्योंकि असल स्थिति काफी अलग थी. उनके अनुसार, प्रोड्यूसर और उनके एजेंट्स के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, जिसके बाद मामला बिगड़ गया. बाद में प्रोड्यूसर ने उनसे माफी भी मांगी थी, खासकर मीडिया में जिस तरह बातें सामने आईं, उसके लिए.

फीस विवाद बना कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर बॉबी बेदी ने बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म से हटाने की वजह फीस को लेकर विवाद था. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने शुरुआत में करीब 1.5 करोड़ रुपये में फिल्म साइन की थी, लेकिन बाद में वह अपनी फीस दोबारा तय करना चाहती थीं और इसे लगभग दोगुना करने की मांग कर रही थीं. बताया जाता है कि उसी फिल्म के लिए आमिर खान को करीब 7 करोड़ रुपये मिल रहे थे. फीस को लेकर असहमति बढ़ने के बाद ऐश्वर्या इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं और ये रोल अमीषा पटेल को दे दिया गया.

ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी ने कराई थी Ameesha Patel के मम्मी-पापा की शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Continue reading on the app

White House डिनर में चली गोलियां, मंच से निकाले गए President Trump; कार्यक्रम हुआ रद्द

अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी की घटना से मची अफ़रातफ़री के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। ‘व्हाइट हाउस’ संवाददाताओं के संघ की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने कहा, ‘‘हम इसे फिर से आयोजित करेंगे।’’ घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने टेबल साज-सज्जा और राष्ट्रपति के भाषण मंच को हटाना शुरू कर दिया।

कथित घटना के बाद वॉशिंगटन हिल्टन के बैंक्वेट हॉल में सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी बड़ी संख्या में पंहुचे, जहां सैकड़ों अतिथि “स्प्रिंग पी” और “बुराटा सलाद” का आनंद ले रहे थे। उन्हें अचानक टेबलों के नीचे छिपने को मजबूर होना पड़ा। जैसे ही लोगों को स्थिति का एहसास हुआ, बॉलरूम में दहशत फैल गई। सैकड़ों पत्रकार सूचनाएं साझा करने के लिए फोन पर जुट गए। किसी को चिल्लाते हुए सुना गया “हट जाइए, सर!” जबकि कुछ लोग निर्देश दे रहे थे कि “झुक जाइए।’’ एक कोने से “गॉड ब्लेस अमेरिका” की आवाजें भी सुनाई दीं।

इसी बीच ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। इस दौरान वह क्षण भर के लिए, संभवतः ठोकर लगने से, लड़खड़ाए और सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने गोलीबारी की पुष्टि की। हालांकि विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में रहने वाले सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि एक कानून-प्रवर्तन कर्मी को बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन उसके सुरक्षित रहने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा, होटल में की ये हरकत, VIDEO

Abhishek Sharma VIDEO: अभिषेक शर्मा का टीम होटल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनका हाथ पकड़कर खींचते दिख रही है. अभिषेक शर्मा का ये वीडियो RR vs SRH मैच के बाद का है. Sun, 26 Apr 2026 10:35:08 +0530

  Videos
See all

Pm Modi Post On Trump Attacked: ट्रंप पर हमले को लेकर PM मोदी का X पर पोस्ट #shorts #trumpattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T06:03:49+00:00

Firing on Trump: मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया ट्रंप के हमलावर को #shorts #securitybreach #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T06:00:38+00:00

Washington DC Firing के बीच कैसे Trump को बचाया गया, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:55:45+00:00

US-Iran War: ईरान नहीं रख सकता परमाणु - ट्रंप #shorts #trump #parmanu #mojtabakhamenei #iranusdeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:55:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers