Responsive Scrollable Menu

Pramodini Medicare IPO: डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली एक और कंपनी होगी लिस्ट, पब्लिक इश्यू में रहेंगे 53.5 लाख नए शेयर

Pramodini Medicare IPO: प्रमोदिनी मेडिकेयर के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में इनविक्टा डायग्नोस्टिक, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स और स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब्स जैसे नाम शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 74.3 प्रतिशत बढ़कर 10.04 करोड़ रुपये हो गया

Continue reading on the app

इंदिरा गांधी ने कराई थी Ameesha Patel के मम्मी-पापा की शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Ameesha Patel on Indira Gandhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वहीं इस बार किसी फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने परिवार और देश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे के कारण. जी हां, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के साथ गहरे रिश्तों पर बात की. 

परिवार और गांधी-नेहरू परिवार का गहरा रिश्ता

दरअसल, अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से बात की और इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों, रिजेक्शन और करियर के बारे में खुलकर बात की. अमीषा पटेल ने बताया कि उनका परिवार सिर्फ सामाजिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीब रहा है. उनके दादा रजनी पटेल देश के जाने-माने बैरिस्टर और राजनेता थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की, लेकिन बाद में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई.

अमीषा के अनुसार, उनके दादा के बचपन के मेंटोर स्वयं जवाहरलाल नेहरू थे. यही कारण था कि उनका परिवार शुरू से ही देश की शीर्ष राजनीतिक गतिविधियों के करीब रहा. रजनी पटेल ने शुरुआत में कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए, जहां उनका प्रभाव तेजी से बढ़ा.

इंदिरा गांधी के सबसे करीबी सहयोगियों में थे दादा

कांग्रेस में आने के बाद रजनी पटेल का रिश्ता इंदिरा गांधी के साथ बेहद मजबूत हो गया. अमीषा के मुताबिक, उनके दादा न सिर्फ इंदिरा गांधी के करीबी सलाहकार थे, बल्कि पार्टी के ट्रेजरर और अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे. एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया कि इंदिरा गांधी किसी भी बड़े राजनीतिक फैसले से पहले उनके दादा से सलाह जरूर लेती थीं. इतना ही नहीं, देश के कई मुख्यमंत्रियों के लिए फंड जुटाने में भी उनके दादा की अहम भूमिका रही.

माता-पिता की शादी में भी इंदिरा गांधी की भूमिका

अमीषा पटेल ने अपने इंटरव्यू में एक और दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की शादी भी इंदिरा गांधी की देखरेख में हुई थी. दरअसल, उनके माता-पिता की कुंडलियां आपस में मेल नहीं खा रही थीं, जिसके चलते शादी की तारीख को लेकर डाउट था. तब रजनी पटेल ने इंदिरा गांधी से उनकी उपलब्ध तारीख पूछी. इंदिरा गांधी ने 4 जुलाई की तारीख बताई और उसी दिन मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी का आयोजन किया गया. 

जन्म के समय सबसे पहले मिलने पहुंचीं इंदिरा गांधी

अमीषा ने ये भी बताया कि जब उनका जन्म 9 जून 1975 को हुआ, तो इंदिरा गांधी उन पहली हस्तियों में शामिल थीं, जो अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचीं. अमीषा पटेल के अनुसार, उनका परिवार पूरी तरह से राजनीति से जुड़ा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके दादा का कांग्रेस पार्टी के साथ लंबा और मजबूत संबंध था और इंदिरा गांधी के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल होने के साथ-साथ पर्सनल भी था.

पहले भी कर चुकी हैं खुलासे

गौरतलब है कि अमीषा पटेल ने इसके पहले रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जहां उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने फैमिली कनेक्शन और पैरेंट्स की शादी का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था, 'मेरे दादा बैरिस्टर रजनी पटेल ने इंदिरा गांधी से पूछा था कि वो कब फ्री हैं तो इस पर उन्होंने 4 जुलाई कहा था तो ताज महल पैलेस, साउथ बॉम्बे कोलाबा उसी दिन के लिए बुक कर लिया गया था और वहीं पर मेरे पैरेंट्स की शादी हुई. जब 9 जून, 1975 को मेरा जन्म हुआ तो वह पहली शख्स थीं, जिन्होंने हॉस्पिटल में मुझसे मुलाकात की थी.'

ये भी पढ़ें: Koffee with Karan Season 9 की डेट आई सामने, करण जौहर ने खुद दिया अपडेट, जानिए क्या होगा इस बार खास

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi Injury: वैभव सूर्यवंशी का हुआ अपने दोस्त जैसा हाल, क्या होंगे IPL 2026 से बाहर?

RR vs SRH, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उस वक्त चोट लगी जब वो ईशान किशन के एक शॉट को रोकने का प्रयास कर रहे थे. वैभव सूर्यवंशी की हालत ठीक वैसी ही हो गई, जैसी उनकी दोस्त की हुई थी. Sun, 26 Apr 2026 08:41:01 +0530

  Videos
See all

Firing on Trump: फायरिंग के ईरान कनेक्शन पर बोले ट्रंप | Trump Attack Cctv Footage | Iran Connection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:39:12+00:00

Big Breaking On Firing On Trump LIVE: पाकिस्तान ने किया ट्रंप पर हमला...? | Pakistan | Trump | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:35:30+00:00

Anand Ranganathan X Ajeet Bharti: Science, Caste, UGC, Modi, Expletives, BJP, Left Politics & More #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:30:07+00:00

Trump says a gunman was taken down by “some very brave members” of the Secret Service. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:27:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers