Responsive Scrollable Menu

White House फायरिंग पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, 'हमलावर के पास थे कई घातक हथियार'

अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में शनिवार रात को संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे। ‘व्हाइट हाउस’ में रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।

कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया से था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई।

ट्रंप ने कहा, ‘‘सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

Continue reading on the app

America Plane Crash: North Dakota की प्रतिनिधि Liz Conmy की मौत, उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान

मिनियापोलिस के उत्तर में स्थित क्रिस्टल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें नॉर्थ डकोटा की प्रांत प्रतिनिधि और विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीनेटर टिम मैथर्न ने स्थानीय अखबार ‘स्टार ट्रिब्यून’ से इस विमान हादसे में फार्गो निवासी प्रांत प्रतिनिधि लिज कॉन्मी की मौत की पुष्टि की।

नॉर्थ डकोटा डेमोक्रेटिक–नॉनपार्टिजन लीग पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉन्मी सार्वजनिक शिक्षा, पर्यावरण और पारदर्शिता की सशक्त पैरोकार थीं। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रतिनिधि लिज कॉन्मी का जाना हमारे प्रांत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

ब्रुकलिन पार्क पुलिस निरीक्षक मैट राबे के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर विमान दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि मिनेसोटा के ब्रुकलिन पार्क शहर के एक पार्क में विमान गिरकर आग की लपटों में घिर गया था। राबे ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे। संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) के अनुसार, विमान में कुल दो लोग सवार थे। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बीच एफ33ए मॉडल का था। जांच दल जल्द घटनास्थल पर पहुंचेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma का All-Round कमाल, Team India ने South Africa को हराकर सीरीज में बचाई लाज

भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 36 रन, 19 रन देकर पांच विकेट) के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की। दीप्ति ने टी20 प्रारूप में पहली बार पांच विकेट चटकाए। भारतीय टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 185 रन ही बना सकी। लेकिन दीप्ति ने बीच के ओवरों में अहम विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई थी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (18 रन) का विकेट झटका। सुने लुस ने 40 रन और तजमिन ब्रिट्स ने 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन दीप्ति ने लुस को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। दीप्ति ने लुस के अलावा एनेरी डर्कसेन, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और अयाबोंगा खाका के विकेट झटके। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स 43 रन बनाकर भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि दीप्ति ने नाबाद 36 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एलिज मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने दो दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा को एलिज मार्क्स ने आउट किया। वहीं स्मृति मंधाना की जगह टीम में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले के खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) और जेमिमा रोड्रिग्स (43) ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवर से कुछ ज्यादा समय में 55 रन जोड़े। रोड्रिग्स ने विशेष रूप से प्रभावित किया, उन्होंने 11वें ओवर में स्पिनर नोंखु म्लाबा की गेंद पर 24 रन बटोरे जिसमें 4, 2, 6, 6, 2, 4 के क्रम में रन बने। इसमें गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे लगाए गए लगातार दो छक्के देखने लायक थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी में कुछ तेजी आने लगी रोड्रिग्स ऑफ स्पिनर कायला रेनेके की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने में नाकाम रहीं और आउट हो गईं।

उन्हें 18 रन के स्कोर पर भी जीवनदान मिला था। हरमनप्रीत भी शानदार लय में दिख रही थीं। उन्होंने मार्क्स की गेंद पर एक छक्का और क्लो ट्रायोन की गेंद पर एक चौका जड़ा। लेकिन रेनेके की गेंद पर भारतीय कप्तान के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे खड़ी सिनालो जाफ्टा ने इसे लपक लिया। दीप्ति शर्मा (26 गेंद) और घोष (18 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन वे तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं। हालांकि आखिरी पांच ओवरों में इस जोड़ी ने 56 रन बनाकर अपनी टीम के गेंदबाज़ों को बचाव के लिए एक सम्मानजनक स्कोर दे दिया।

Sun, 26 Apr 2026 09:43:08 +0530

  Videos
See all

Lichchavi Express के AC Coach का चौंकाने वाला नजारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:43:25+00:00

Maharashtra: मीरा-भायंदर में महायुति में टकराव, PSL टूर्नामेंट के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:31:17+00:00

Trump references new White House ballroom currently under construction. #DonaldTrump #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:30:33+00:00

Maharashtra: पुणे में “आधुनिक भारत के समक्ष चुनौतियाँ” पुस्तक का विमोचन | Pune News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:39:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers