Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने यूएस में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग घटना पर जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होती और इसकी सख्त निंदा होनी चाहिए।

वहीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के खिलाफ हुई इस हमले की कोशिश की निंदा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद सभी लोगों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग शांति में विश्वास करते हैं, उनके लिए हिंसा कभी भी कोई विकल्प नहीं हो सकती।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित किया गया था, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास हथियार मौजूद थे और वह अकेले ही इस घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तेज और बहादुर कार्रवाई की सराहना की। ट्रंप ने लिखा कि आज की शाम काफी हलचल भरी रही, लेकिन हमारे सुरक्षाकर्मियों ने शानदार काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस हमले के पीछे क्या मकसद था।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Raghav Chadha Quits AAP : राघव चड्ढा पर आ गई बड़ी खबर! | Latest News | Top | Latest News |

Raghav Chadha Quits AAP : राघव चड्ढा पर आ गई बड़ी खबर! | Latest News | Top | Latest News | #RaghavChadha #AAP #ArvindKejriwal #PoliticsNews #BreakingNews #AamAadmiParty #RaghavChadhaNews #DelhiPolitics राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है और बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस बीच राघव चड्ढा से जुड़े क्या अपडेट्स आ रहे हैं.. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी से छक्का खाने के बाद पैट कमिंस क्या बोलो, उनके मुंह से क्या निकला

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में तमाम बड़े गेंदबाजों की पिटाई करने का सिलसिला जारी रखा है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश होजलवुड की कुटाई के बाद पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने पहली बॉल पर इस 15 साल के ओपनर के छक्का खाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. Sun, 26 Apr 2026 09:05:26 +0530

  Videos
See all

Firing on Trump: मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया ट्रंप के हमलावर को #shorts #securitybreach #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T06:00:38+00:00

Firing on Trump: 31 साल के हमलावर ने चलाई ट्रंप पर गोली #shorts #trumpattack #trumpsecurity #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:58:03+00:00

Washington DC Firing के बीच कैसे Trump को बचाया गया, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:55:45+00:00

Pm Modi Post On Trump Attacked: ट्रंप पर हमले को लेकर PM मोदी का X पर पोस्ट #shorts #trumpattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T06:03:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers