Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Indian Startups के लिए Funding का नया रास्ता खुला, Government ने जारी की Fund of Funds की नई पॉलिसी

सरकार ने शनिवार को स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपये की फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) योजना के दूसरे चरण को लागू करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इन दिशानिर्देशों में फंड जारी करने और निगरानी की व्यवस्था शामिल है, जिनका मकसद भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में पूंजी प्रवाह की दक्षता में सुधार करना है।

इस योजना को सेबी के साथ पंजीकृत श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में निवेश करेंगे। मंत्रालय ने कहा, इससे अनुशासित पूंजी आवंटन, निजी निवेश को बढ़ावा मिलने और विभिन्न क्षेत्रों, चरणों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में वित्तपोषण तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित होने की उम्मीद है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) प्रारंभिक कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

Continue reading on the app

Ayushmaan Sethi: फ्री ट्रायल के जाल में फंसे अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, खाते से उड़े 87 हजार!

Ayushmaan Sethi: फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। एक ‘फ्री ट्रायल’ के चक्कर में उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 87,000 रुपये कट गए। इस घटना का खुलासा परिवार के यूट्यूब व्लॉग में हुआ, जिसे उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने शेयर किया।

फ्री ट्रायल बना जाल

आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर 7 दिन के फ्री ट्रायल के लिए साइन-अप किया था। नियम के मुताबिक पैसे ट्रायल खत्म होने के बाद कटने थे, लेकिन कंपनी ने एक घंटे के अंदर ही पूरे साल की फीस चार्ज कर ली।

जब आयुष्मान ने घर पर यह बात बताई, तो अर्चना तुरंत घबरा गई और उन्हें कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी। वहीं उनके पिता परमीत सेठी ने शांत रहते हुए कहा कि पहले पेमेंट कैंसिल करने की कोशिश करो।

घबराए दिखे आयुष्मान

व्लॉग में आयुष्मान काफी परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पेमेंट कैसे रोका जाए। हालांकि बाद में उन्होंने कंपनी में शिकायत दर्ज कर दी, जिसने 48 घंटे का समय मांगा।

पहले भी हो चुके हैं ठगी के शिकार

आर्यमन ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी आयुष्मान के प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब 80,000 रुपये कट चुके हैं, जो उन्हें वापस नहीं मिले थे। यानी अब तक वह करीब 1.67 लाख रुपये की ठगी झेल चुके हैं।

हंसी मजाक करते दिखा परिवार

गंभीर स्थिति के बावजूद घर का माहौल हल्का बना रहा। आयुष्मान पैसे कटने से परेशान थे, लेकिन फिर भी वीडियो गेम खेलते नजर आए। जब आर्यमन ने पूछा कि क्या वह रो रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि शिकायत कर दी है और 48 घंटे का इंतजार करना होगा। यह सुनकर परिवार हंस पड़ा, वहीं परमीत सेठी ने उनकी जल्दबाजी पर चुटकी भी ली।

यह भी पढ़े- नोरा फतेही, Orry, श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में क्लीन चिट, पुलिस को नहीं मिले कोई सबूत

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma का All-Round कमाल, Team India ने South Africa को हराकर सीरीज में बचाई लाज

भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 36 रन, 19 रन देकर पांच विकेट) के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की। दीप्ति ने टी20 प्रारूप में पहली बार पांच विकेट चटकाए। भारतीय टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 185 रन ही बना सकी। लेकिन दीप्ति ने बीच के ओवरों में अहम विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई थी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (18 रन) का विकेट झटका। सुने लुस ने 40 रन और तजमिन ब्रिट्स ने 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन दीप्ति ने लुस को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। दीप्ति ने लुस के अलावा एनेरी डर्कसेन, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और अयाबोंगा खाका के विकेट झटके। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स 43 रन बनाकर भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि दीप्ति ने नाबाद 36 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एलिज मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने दो दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा को एलिज मार्क्स ने आउट किया। वहीं स्मृति मंधाना की जगह टीम में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले के खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) और जेमिमा रोड्रिग्स (43) ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवर से कुछ ज्यादा समय में 55 रन जोड़े। रोड्रिग्स ने विशेष रूप से प्रभावित किया, उन्होंने 11वें ओवर में स्पिनर नोंखु म्लाबा की गेंद पर 24 रन बटोरे जिसमें 4, 2, 6, 6, 2, 4 के क्रम में रन बने। इसमें गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे लगाए गए लगातार दो छक्के देखने लायक थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी में कुछ तेजी आने लगी रोड्रिग्स ऑफ स्पिनर कायला रेनेके की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने में नाकाम रहीं और आउट हो गईं।

उन्हें 18 रन के स्कोर पर भी जीवनदान मिला था। हरमनप्रीत भी शानदार लय में दिख रही थीं। उन्होंने मार्क्स की गेंद पर एक छक्का और क्लो ट्रायोन की गेंद पर एक चौका जड़ा। लेकिन रेनेके की गेंद पर भारतीय कप्तान के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे खड़ी सिनालो जाफ्टा ने इसे लपक लिया। दीप्ति शर्मा (26 गेंद) और घोष (18 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन वे तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं। हालांकि आखिरी पांच ओवरों में इस जोड़ी ने 56 रन बनाकर अपनी टीम के गेंदबाज़ों को बचाव के लिए एक सम्मानजनक स्कोर दे दिया।

Sun, 26 Apr 2026 09:43:08 +0530

  Videos
See all

Pm Modi Post On Trump Attacked: ट्रंप पर हमले को लेकर PM मोदी का X पर पोस्ट #shorts #trumpattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T06:03:49+00:00

US-Iran War: ईरान नहीं रख सकता परमाणु - ट्रंप #shorts #trump #parmanu #mojtabakhamenei #iranusdeal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:55:01+00:00

Firing on Trump: 31 साल के हमलावर ने चलाई ट्रंप पर गोली #shorts #trumpattack #trumpsecurity #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:58:03+00:00

Washington DC Firing के बीच कैसे Trump को बचाया गया, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:55:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers