मकर साप्ताहिक राशिफल: 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय मकर राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें पूरा राशिफल
Saptahik Makar Rashifal Capricorn Horoscope Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है। 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक का समय कैसा है आपके लिए
वाशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप होने वाले थे शामिल
White House Press Dinner Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजधानी वाशिंगटन के एक होटल में होने वाली डिनर पार्टी में गोलीबारी की खबर है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस डिनर पार्टी में शामिल होने वाले थे. गोलीबारी की घटना के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात वाशिंगटन के हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (WHCA) पार्टी रखी गई थी. इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होने वाले थे. इससे पहले ही होटल में गोलीबारी की घटना हो गई. इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. डिनर पार्टी में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल होने वाले थे.
#WATCH | US President Donald Trump and First Lady Melania Trump rushed out of the White House Correspondents' Dinner after shots were reportedly fired at the event.
— ANI (@ANI) April 26, 2026
(Source: Unrestricted Pool via Reuters) pic.twitter.com/Ulm93FCTM1
सीक्रेट सर्विस के जवानों ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
बताया जा रहा है कि होटल के बॉलरूम के ऊपर वाले कमरे में अचानक से गोलीबारी होने लगी. उसके तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि गोलीबारी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के सामने ही हुई. जब ट्रंप मंच पर बैठे हुए थे और बातचीत कर रहे थे तभी अचानक गोलीबारी होने लगी. उसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लिया. इस दौरान कई लोग टेबल के नीचे छिप गए.
होटल में मची अफरा-तफरी
होटल में गोलीबारी की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान वहां मौजूद कई पत्रकार और मेहमान जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे होटल को खाली करा दिया और संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना में राष्ट्रपति ट्रंप को कोई चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि होटल में जब गोलीबारी की घटना हुई तब वहां करीब 2600 लोग मौजूद थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation




















