IND vs SL: पहले टेस्ट में इन 2 भारतीय गेंदबाजों का दिख सकता है जलवा, वार्म-अप मैच में बल्ले से की लगातार छक्कों की बारिश
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को परखने के लिए भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला. यह वॉर्म-अप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा तहलका 2 भारतीय तेज गेंदबाजों ने मचाया. हम बात कर रहे हैं मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार की, जिन्होंने लगातार छक्के लगाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी इन दोनों पर नजरें रहने वाली हैं.
गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में जड़ दिए 4 छक्के
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने बल्ले से तहलका मचाया. टीम इंडिया की पहली पारी में गुरनूर बरार 11वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. वहीं दूसरे दिन के खेल का आखिरी ओवर श्रीलंका के दिलुम सदीरा डाल रहे थे. इस ओवर में गुरनूर बरार ने लगातार 4 छक्के जड़ दिए. गुरनूर बरार सिर्फ 18 गेंदों पर 36 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद लौटे थे. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के लगाए. पडिक्कल के साथ मिलकर उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की साझेदारी की थी.
GURNOOR BRAR SMASHED 6,6,0,6,6 IN THE FINAL OVER...!!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 8, 2026
- Gambhir & Jadeja enjoying the batting of Gurnoor ❤️???? pic.twitter.com/eLTX2jaWYv
मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत
इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का तहलका देखने को मिला. इस वॉर्म-अप मैच के तीसरे और आखिरी दिन के आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर सिराज ने टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई. तीसरे दिन भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर (45वें ओवर) में 16 रनों की जरूरत थी.
मोहम्मद सिराज और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद थे. जबकि श्रीलंका के लिए यह आखिरी ओवर स्पिनर केशरा नुवांथा डालने आए. सिराज ने ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर ही लगातार 3 छक्के लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी. हालांकि इसके बाद भी मैच जारी रहा, क्योंकि वॉर्म-अप मैच के नियमों के मुताबिक जीत मिलने के बाद भी पूरे ओवर कराए जाते हैं. ऐसे में इस आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद सिराज ने चौका जड़ दिया, इसके बाद आखिरी गेंद पर सिंगल लिए. इससे पहले उन्होंने 44वें ओवर में सोनल दिनुशा की गेंद पर एक छक्का जड़ा था. सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्का और 1 चौका शामिल रहा. सिराज की यह बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अहम साबित हो सकती है.
DSP GOES 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 9, 2026
Mohammed Siraj signs off the warm-up game with three sixes on the trot! ???? #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameofTestCricket pic.twitter.com/poApnwLVwu
मोहम्मद सिराज के बैट चेक करते नजर आए श्रीलंकाई खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज की यह बल्लेबाजी देखकर श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज के पास आए और हंसी-मजाक में उनके बैट को भी देखने लगे, कि कहीं बैट में स्प्रिंग वगैरह तो नहीं लगी है. इसे देखकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ की भी हंसी छूट गई.
SRI LANKAN PLAYERS CHECKING THE BAT OF SIRAJ ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
- He scored 32*(15) & won the game for India. pic.twitter.com/dAdvFe8fIY
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
'15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त', CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
CM Dhami: उत्तराखंड में मानसून के बाद सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढामुक्त किया जाए. उन्होंने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कार्ययोजना तैयार करने और काम की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस दौरान मानसून, आपदा प्रबंधन, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, सत्यापन अभियान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई.
मानसून में अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा जाए और अधिकारी हर समय संपर्क में रहें. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं की पहले से तैयारी रखने को कहा गया है.
उन्होंने जिलाधिकारियों से मानसून के दौरान भारी बारिश या आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, बंद रास्तों और खराब ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी जुटाने को कहा. ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर मानसून खत्म होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: CM धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ेगी, अब मिलेंगे 2 करोड़ रुपये
सड़कों की मरम्मत के लिए बनेगी कार्ययोजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून खत्म होते ही प्रदेशभर में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू किया जाए. इसके लिए जिलों में समिति बनाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी इन कार्यों की नियमित निगरानी करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना चाहिए.
इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ऐसी सड़कों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो पांच साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं और अब खराब स्थिति में हैं. इन सड़कों की स्थिति का आकलन कर डामरीकरण और सुधार की योजना बनाई जाएगी.जरूरत पड़ने पर ऐसी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को सौंपने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी.
सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम को मानसून के बाद और तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन गांवों और क्षेत्रों में अभी तक शिविर नहीं लगाए गए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप आयोजित किए जाएं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इन शिविरों को केवल औपचारिकता न बनाया जाए. इनका मकसद लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होना चाहिए.
अपात्र लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
बैठक में राज्यभर में चल रहे सत्यापन अभियान की भी समीक्षा हुई. मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दूसरी सरकारी योजनाओं में अपात्र लोगों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भी नियमित समीक्षा करने को कहा, ताकि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके. इसके साथ ही स्टेट सेक्टर फिजिकल वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.
घोषणाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा
मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारियों से इन कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने को कहा गया, ताकि योजनाएं समय पर जमीन पर उतर सकें.
नशे के खिलाफ कार्रवाई और स्वच्छता पर जोर
कांवड़ यात्रा के बाद राज्य में स्वच्छता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए.
यह भी पढ़ें: ‘तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक’, CM धामी बोले- देश की एकता की रक्षा का लिया संकल्प
किसानों और पशुपालकों को योजनाओं से जोड़ने पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को इन योजनाओं से समय पर जोड़ा जाए. सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के अलावा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










