Responsive Scrollable Menu

चीन-थाईलैंड विदेश मंत्री परामर्श तंत्र की तीसरी बैठक संपन्न

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को बैंकॉक में थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ के साथ चीन-थाईलैंड विदेश मंत्री परामर्श तंत्र की तीसरी बैठक की।

बैठक के दौरान वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाई थी। थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने अपनी पहली चीन यात्रा के दौरान शी चिनफिंग के साथ साझा भविष्य वाले चीन-थाईलैंड समुदाय के निर्माण पर महत्वपूर्ण सहमति बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026–2030) के पहले वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जबकि थाईलैंड की नई सरकार भी अपने कार्यकाल के शुरुआती चरण में है। चीन थाईलैंड के साथ मिलकर रणनीतिक सहमति को लागू करना चाहता है तथा अपने-अपने आधुनिकीकरण और वास्तविक बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना चाहता है।

वांग यी ने आगे कहा कि चीन, थाईलैंड को अपनी पड़ोसी कूटनीति में महत्वपूर्ण स्थान देता है। दोनों देश आपसी सम्मान, समानता और सहयोग के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि थाईलैंड चीन के शांतिपूर्ण पुनर्मिलन का समर्थन जारी रखेगा। दोनों पक्षों ने उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, सीमा-पार अपराधों से निपटने और वैश्विक पहलों को मिलकर आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

इसके अलावा वांग यी ने यह भी कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय विवादों को बल के बजाय संवाद के माध्यम से सुलझाने का समर्थक है। उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया से संयम बरतने, वार्ता का अनुकूल वातावरण बनाने और सीमा विवाद को जल्द सुलझाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली के लिए मंच उपलब्ध कराने को तैयार है।

वहीं, थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ ने कहा कि उनका देश चीन के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और एक चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड, चीन के साथ संपर्क, व्यापार, ऑनलाइन जुआ और धोखाधड़ी के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करेगा। दोनों पक्षों ने लैनकांग–मेकोंग सहयोग और पूर्वी एशियाई क्षेत्रीय सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बैंकॉक में थाई प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने 24 अप्रैल को राजधानी बैंकॉक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अनुतिन ने वांग यी से चीनी नेताओं को अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष थाईलैंड और चीन ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ संयुक्त रूप से मनाई, जिससे द्विपक्षीय संबंध एक नए ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने राजा महा वजीरालोंगकोर्ण के साथ उनकी सफल चीन यात्रा में भाग लिया और थाईलैंड-चीन के घनिष्ठ तथा मजबूत संबंधों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया।

प्रधानमंत्री अनुतिन ने आगे कहा कि वर्तमान जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में थाईलैंड एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी सहमति को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहता है। उन्होंने विकास रणनीतियों के समन्वय को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने, ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा थाई-चीनी मित्रता को जन-जन तक और गहराई से पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

अनुतिन ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में चीन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि चीन आगे भी रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

मुलाकात में वांग यी ने चीनी नेताओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राजा वजीरालोंगकोर्ण की सफल चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने साझा भविष्य वाले चीन-थाईलैंड समुदाय के निर्माण की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन हमेशा से थाईलैंड का भरोसेमंद और विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार रहा है। “चीन और थाईलैंड एक परिवार हैं” की अवधारणा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है और इसके और विस्तार की संभावनाएँ उज्ज्वल हैं।

वांग यी ने कहा कि जटिल और अस्थिर वैश्विक परिस्थिति में चीन थाईलैंड के साथ पारस्परिक सम्मान, विश्वास और समर्थन को मजबूत करना चाहता है। उन्होंने पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने और रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर बल दिया। साथ ही, नई ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर अधिक स्थिर, समृद्ध और टिकाऊ चीन-थाईलैंड समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में योगदान दिया जा सके।

इसके अलावा, वांग यी ने प्रधानमंत्री अनुतिन के नेतृत्व में थाईलैंड की नई सरकार द्वारा आर्थिक विकास को गति देने और जन-जीवन में सुधार के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि थाईलैंड ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी के खिलाफ अपने प्रयासों को और तेज करेगा, जिससे दोनों देशों के संबंधों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया के साझा मित्र के रूप में चीन संवाद को बढ़ावा देने, आपसी विश्वास बहाल करने और दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने नॉर्थ-ईस्ट में शुरू की खास क्रिकेट एकेडमी, PM मोदी ने किया उद्घाटन, छा गए जय शाह

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने नॉर्थ-ईस्ट रीजन में क्रिकेट को आगे बड़ा कदम उठाया है. मणिपुर में एक शानदार इंडोर क्रिकेट एकेडमी खोली गई है. Tue, 28 Apr 2026 17:12:32 +0530

  Videos
See all

Shorts | AI+ Nova 2 Ultra 5G Unboxing, कम बजट वालों के लिए शानदार ऑप्शन | Tech News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:08:32+00:00

West Bengal Elections 2026: बंगाल का फाइनल फैसला, महिला वोट का आशीर्वाद किसे? | BJP | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:15:06+00:00

Bengal Election। Phase 2 Voting। “बेफिक्र होकर बिना डरे वोट डालिए, हम आपकी सेवा में हैं...”।#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:07+00:00

Chirag Paswan News: Bihar में कैबिनेट का विस्तार कब?, चिराग पासवान ने बताया! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers