IPL 2026: शुभमन गिल की कप्तानी पर बरसे वीरेंद्र सहवाग, गुजरात टाइटंस की हालत का ठहराया जिम्मेदार
Shubman Gill Captaincy: आईपीएल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हार के बाद पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी गिल की कप्तानी की आलोचना करते हुए उसमें कई खामियां गिना दीं. सहवाग ने उदाहरण देते हुए बताया कि गिल कहां गलती कर रहे हैं.
अहान पांडे और अनीत पड्डा की Taal 2 में एंट्री? फिल्म की स्क्रिप्ट हुई कंप्लीट, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
Taal 2 Update: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर है. अभी हाल ही में 90s की बॉर्डर फिल्म का सीक्वल आया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा. इसके साथ ही आवारापन 2 और खलनायक 2 की भी अनाउंसमेंट हुई थी. इन सबके बीच अब 90s की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ताल फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बड़ा अपेडट आ गया है.
इस फिल्म के मेकर्स ने जानकारी दी है कि ताल 2 (Taal 2) की स्क्रिप्ट लगभग कंप्लीट हो चुकी है. इसके साथ ही दर्शकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि इसके लिए किसे कास्ट किया जाएगा. हालांकि, एक तरफ सैयारा फिल्म की सुपरहिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर चर्चा चल रही है, क्या उन्हें इस फिल्म के लिए कास्ट किया जाएगा या नहीं. इस सवाल को लेकर फिल्म के डायरेक्टर ने जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि इस पर मेकर्स का क्या सोचना है?-
ताल 2 की स्क्रिप्ट लगभग कंप्लीट
ताल फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Gha) ने हाल ही एचटी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ताल 2 को लेकर खुलकर बताया कि 'ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग कंप्लीट हो चुकी है और अब वह सही टाइम का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने जो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी कि पिछले 15 साल से मुझसे पूछा जा रहा है कि ताल दोबारा कब बनाएंगे.' उन्होंने आगे कहा, 'आज की जेन-जी भी मुझसे कह रही है कि ताल बनाइए. लेकिन जितना आसान इसका सब्जेक्ट लगता है, उतना ही कठीन इस फिल्म को बनाना है. ताल 2 स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और अब हम सोच रहे हैं कि शायद यह सही समय है, इसे बनाना चाहिए.'
कास्टिंग को लेकर मेकर्स का साफ नजरिया
फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी सुभाष घई ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'अगर आपको याद हो, जब ताल बनी थी तब अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इंडस्ट्री में नए थे. इसी वजह से स्क्रीन पर वह प्योरिटी नजर आई. वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहले से स्टार थे और फिल्म में भी उन्हें स्टार के रूप में दिखाया गया. एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी कास्टिंग की होती है. मेरी जो फिल्में नहीं चलीं, उसकी वजह सिर्फ गलत कास्टिंग थी.' ऐसे में उनके बयान से साफ है कि ताल 2 के लिए कास्टिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- अनु मलिक ने फ्री ऑफर देकर डब्बू मलिक से छीना था प्रोजेक्ट
अहान पांडे और अनीत पड्डा की एंट्री पर क्या बोले?
सुभाष घई से जब सैयारा फिल्म की सुपरहिट जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा ( Aneet Padda) को ताल 2 में कास्ट करने को लेकर सवाल पूछा तो इस पर उन्होंने साफ कहा, 'अहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार बन चुके हैं, लेकिन ताल 2 में किरदार नए लगने चाहिए. यह किरदार की जरूरत पर डिपेंड करेगा.' ऐसे में समझा जा सकता है कि अभी फिल्म के मेकर ने इस पर खुलकर कहा तो नहीं कि वो उन्हें कास्ट करेंगे या नहीं, लेकिन यह जरूर इशारा मिला कि मेकर्स नए चेहरों प्रायोरिटी देना चाहते हैं.
ताल 2 बनाना मेकर्स के लिए बड़ी जिम्मेदारी
बता दें कि ‘ताल’ को 90s के दौर की कल्ट क्लासिक फिल्म माना जाता है. ये एक ऐसी फिल्म रही है जिसने अपने समय में म्यजिक और स्टोरी के चलते एक अलग पहचान बनाई. आज भी इसके गाने और किरदार दर्शकों के बीच फेमस हैं. ऐसे में मेकर्स के लिए ‘ताल 2’ बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. सुभाष घई ने इस बातचीत में साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म को उसी इमोशन और प्योरिटी के साथ बनाना चाहते हैं, जिसने पहली फिल्म को खास बनाया था. फिलहाल फिल्म की स्टोरी और कास्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इतना तय है कि अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो यह दर्शकों को कुछ खास देखने के लिए मिलेगा.
ये भी पढ़ें: अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- अनु मलिक ने फ्री ऑफर देकर डब्बू मलिक से छीना था प्रोजेक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation














.jpg)






