Responsive Scrollable Menu

आशा भोसले ने निधन से एक दिन पहले नाटक देखा:लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी

सिंगर आशा भोसले अपने निधन से एक दिन पहले मुंबई में तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वहां वह स्टेज पर भी गईं और नाटक देखने आए लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी। यह बात आशा भोसले के पोते चिंटू भोसले ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताई। आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके परिवार में बेटे आनंद भोसले और पोते-पोती जनाई भोसले और चिंटू भोसले हैं। चिंटू ने आशा भोसले के आखिरी पलों को याद करते हुए बताया कि मौत से 3-4 दिन पहले उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। उस शाम उन्होंने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध पर बात की थी और साथ में आम खाए थे। उन्होंने आगे कहा, ‘वह बहुत शांति से गईं। नींद में ही उनका निधन हुआ। उन्हें कोई दर्द नहीं था। हमने कहा था कि हम अस्पताल आएंगे, लेकिन उन्होंने कहा था, ‘मुझे थोड़ी देर सोने दो।’ उन्होंने अपनी शर्तों पर वैसे ही दुनिया छोड़ी, जैसे उन्होंने पूरी जिंदगी जी।’ परिवार दुख से उबरने की कोशिश कर रहा परिवार के बारे में बात करते हुए चिंटू ने कहा कि सभी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनाई इस खबर से पूरी तरह टूट गई हैं, क्योंकि वह आशा भोसले के बहुत करीब थीं। दोनों ने साथ में कई शो किए थे। चिंटू ने कहा कि परिवार दुख में भी आशा भोसले की जिंदगी को सेलिब्रेट कर रहा है। सभी लोग साथ बैठते हैं, डिनर करते हैं, बातें करते हैं और हंसते हैं। उन्होंने कहा कि यही तरीका है, जिससे वे इस दुख को संभाल रहे हैं।

Continue reading on the app

नेहा पेंडसे को सड़क पर शख्स ने पकड़ लिया था:एक्ट्रेस ने डर के मारे चाबी शख्स की गाड़ी पर फेंक दी थी

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बताया कि मुंबई में सुबह जॉगिंग के दौरान एक बार एक शख्स ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रोकी और अचानक उनको पकड़ लिया था। नेहा पेंडसे ने 'हॉट्टरफ्लाई' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक सुबह मुंबई में जॉगिंग के लिए निकली थीं। जब एक आदमी ने अपनी कार उनके पास रोकी और धीमी आवाज में रास्ता पूछा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है। जब उन्हें ठीक से समझ नहीं आया, तो वह पास गईं और उसकी बात सुनने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जैसे ही मैं उसके पास गई, उसने अचानक मुझे पकड़ लिया और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह गाड़ी चलाकर चला गया।’ नेहा ने गुस्से में चाबी फेंकी थी नेहा ने कहा कि उस समय उनके हाथ में उनकी कार की चाबी थी, जिसमें बड़ा रिमोट ब्लॉक लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत गुस्से और डर में वह चाबी उस व्यक्ति की गाड़ी पर फेंक दी, जो जाकर उसकी गाड़ी के पीछे के शीशे पर लगी। उन्होंने आगे बताया, ‘शख्स ने जब जोर से ब्रेक मारा, उस वक्त मेरी हालत खराब हो गई थी। एक सेकंड के लिए वह रुक गया। मुझे लगा कि अगर उसने गाड़ी रिवर्स ले ली तो मैं क्या करती?’ नेहा के अनुसार, वह व्यक्ति यह देखने के लिए रुका था कि उसकी गाड़ी को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत की थी नेहा पेंडसे ने 1995 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उनका पहला शो कैप्टन हाउस था, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। उस समय वह सिर्फ 10 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने 'हसरतें' और 'पड़ोसन' जैसे कई टीवी शो में काम किया। फिल्मों में उन्होंने 1999 में फिल्म दाग: द फायर से डेब्यू किया। इसके बाद वह फिल्म प्यार कोई खेल नहीं में भी दिखीं। नेहा ने तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। नेहा 'मे आई कम इन मैडम?' और 'भाबीजी घर पर हैं!' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार 2024 में टीवी शो 'मे आई कम इन मैडम 2' में दिखी थीं। उसी साल वह मराठी फिल्म 'तिघी' में भी दिखीं, जिसे उन्होंने अपने पति शार्दुल सिंह ब्यास के साथ प्रोड्यूस किया था।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर

Who is Nelly Korda Women Golfer: नेली कोर्डा ने 26 अप्रैल को शेवरॉन चैंपियनशिप में अपने करियर का तीसरा मेजर खिताब जीतकर महिला गोल्फ विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया. ह्यूस्टन, टेक्सास में आयोजित इस साल के पहले मेजर टूर्नामेंट में ओलंपिक चैंपियन ने चारों राउंड में बढ़त बनाए रखी और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की यिन रुओनिंग और थाईलैंड की पैटी तवातानाकिट को पांच स्ट्रोक से हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. Mon, 27 Apr 2026 14:24:33 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | लेबानन में आर पार की लड़ाई! | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:32:48+00:00

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल के हुगली में अमित शाह का बड़ा रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:31:59+00:00

Maharashtra में टैक्सी ड्राइवरों को बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए 6 महीने का समय मिला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:57+00:00

Major Gaurav Arya | क्या टूट रहा है सीजफायर? | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers