बच्चों के विकास के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट ही नहीं, फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बच्चों के सही विकास के लिए सिर्फ अच्छा खाना ही काफी नहीं है। उसके साथ-साथ रोजाना शारीरिक गतिविधि (फिजिकल एक्टिविटी) भी उतनी ही जरूरी है। अगर ये दोनों चीजें साथ में चलें, तभी बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से बढ़ पाता है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज की लाइफस्टाइल में बच्चों का ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी या टैबलेट के सामने बीत रहा है। पहले बच्चे खेल के मैदान में दौड़ते थे, कूदते थे, क्रिकेट या कोई आउटडोर गेम खेलते थे। लेकिन अब खेलकूद कम हो गया है और स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। इसी वजह से बच्चों में मोटापा, आलस और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
डॉक्टर भी यही कहते हैं कि बच्चों को हर दिन कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। इसमें दौड़ना, साइकिल चलाना, रस्सी कूदना, योग करना या कोई भी आउटडोर गेम शामिल हो सकता है। इससे शरीर मजबूत बनता है, हड्डियां और मांसपेशियां सही तरीके से विकसित होती हैं और बच्चा एक्टिव रहता है।
सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बच्चों का खानपान भी बहुत अहम है। आजकल बहुत से बच्चे जंक फूड की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं जैसे चिप्स, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और पैकेट वाले स्नैक्स। ये चीजें स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। लगातार ऐसा खाना खाने से मोटापा बढ़ता है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
इसके बजाय बच्चों को घर का बना ताज़ा और संतुलित खाना देना चाहिए। खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, मोटा अनाज (मिलेट्स), दूध और सूखे मेवे शामिल करने चाहिए। ये सभी चीजें बच्चों के शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और एनर्जी देती हैं, जिससे उनका विकास सही तरीके से होता है।
आजकल कुछ स्कूलों में शुगर और ऑयल बोर्ड जैसे जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि बच्चे और उनके माता-पिता यह समझ सकें कि ज्यादा चीनी और ज्यादा तेल वाला खाना कितना नुकसानदायक हो सकता है। इसका मकसद बच्चों को छोटी उम्र से ही हेल्दी लाइफस्टाइल की आदत डालना है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ईरान के विदेश मंत्री अराघची पहुंचे रूस, द्विपक्षीय संबंधों के साथ होर्मुज संकट पर पुतिन के साथ करेंगे चर्चा
मॉस्को, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने विदेश दौरों के अंतिम चरण में रूस पहुंच चुके हैं। रूस में अराघची राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस में अराघची द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के साथ मौजूद हालात को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समर्थन मांगेंगे।
मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अराघची ने कहा कि रूस का उनका दौरा युद्ध के डेवलपमेंट की समीक्षा करने और पोजीशन को कोऑर्डिनेट करने का एक अहम मौका देगा।
उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में उनका पहले का स्टॉप जरूरी था क्योंकि पाकिस्तान मध्यस्थता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में कुछ प्रोग्रेस हुई लेकिन वशिंगटन की ज्यादा मांगों की वजह से अपने मकसद पूरे नहीं हो पाए।
रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलने की योजना बना रहे हैं। रूस और तेहरान पर पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंध लगे हैं। ऐसे में हाल के सालों में रूस और ईरान के संबंध में काफी नजदीकियां देखने को मिली है।
रूस की टास न्यूज एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी नेता के ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात करने की योजना की पुष्टि की है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि अराघची बातचीत के लिए यहां आएंगे। मंत्रालय ने आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को बताया, हम बातचीत के मकसद से अराघची के रूस आने की पुष्टि करते हैं। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
इससे पहले अराघची ने ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने होर्मुज संकट को लेकर भी बातचीत की।
अराघची ने ओमान के सुल्तान से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर लिखा, ओमान में हमारे मेजबान का शुक्रिया। दोनों देशों के मामलों और इलाके के डेवलपमेंट पर जरूरी बातचीत हुई। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश होने के नाते, हमारा ध्यान सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करने के तरीकों पर था, जिससे सभी प्यारे पड़ोसियों और दुनिया को फायदा हो। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















