Responsive Scrollable Menu

नेहा पेंडसे को सड़क पर शख्स ने पकड़ लिया था:एक्ट्रेस ने डर के मारे चाबी शख्स की गाड़ी पर फेंक दी थी

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बताया कि मुंबई में सुबह जॉगिंग के दौरान एक बार एक शख्स ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रोकी और अचानक उनको पकड़ लिया था। नेहा पेंडसे ने 'हॉट्टरफ्लाई' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक सुबह मुंबई में जॉगिंग के लिए निकली थीं। जब एक आदमी ने अपनी कार उनके पास रोकी और धीमी आवाज में रास्ता पूछा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है। जब उन्हें ठीक से समझ नहीं आया, तो वह पास गईं और उसकी बात सुनने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जैसे ही मैं उसके पास गई, उसने अचानक मुझे पकड़ लिया और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह गाड़ी चलाकर चला गया।’ नेहा ने गुस्से में चाबी फेंकी थी नेहा ने कहा कि उस समय उनके हाथ में उनकी कार की चाबी थी, जिसमें बड़ा रिमोट ब्लॉक लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत गुस्से और डर में वह चाबी उस व्यक्ति की गाड़ी पर फेंक दी, जो जाकर उसकी गाड़ी के पीछे के शीशे पर लगी। उन्होंने आगे बताया, ‘शख्स ने जब जोर से ब्रेक मारा, उस वक्त मेरी हालत खराब हो गई थी। एक सेकंड के लिए वह रुक गया। मुझे लगा कि अगर उसने गाड़ी रिवर्स ले ली तो मैं क्या करती?’ नेहा के अनुसार, वह व्यक्ति यह देखने के लिए रुका था कि उसकी गाड़ी को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत की थी नेहा पेंडसे ने 1995 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उनका पहला शो कैप्टन हाउस था, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। उस समय वह सिर्फ 10 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने 'हसरतें' और 'पड़ोसन' जैसे कई टीवी शो में काम किया। फिल्मों में उन्होंने 1999 में फिल्म दाग: द फायर से डेब्यू किया। इसके बाद वह फिल्म प्यार कोई खेल नहीं में भी दिखीं। नेहा ने तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। नेहा 'मे आई कम इन मैडम?' और 'भाबीजी घर पर हैं!' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार 2024 में टीवी शो 'मे आई कम इन मैडम 2' में दिखी थीं। उसी साल वह मराठी फिल्म 'तिघी' में भी दिखीं, जिसे उन्होंने अपने पति शार्दुल सिंह ब्यास के साथ प्रोड्यूस किया था।

Continue reading on the app

Ahaan Panday और Aryan Khan: बचपन की दोस्ती अब फिल्मी पर्दे पर मचाएगी धूम?

 बॉलीवुड के उभरते सितारे अहान पांडे इन दिनों अपनी सफलता और आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'सैयारा' से धमाकेदार डेब्यू करने के बाद, अहान ने अब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे और निर्देशक आर्यन खान के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है। हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में अहान ने अपनी और आर्यन की गहरी दोस्ती और भविष्य में साथ काम करने की संभावनाओं पर खुलकर बात की।

"दिखावे के लिए नहीं, रिश्ते के लिए करेंगे काम"
जब अहान से पूछा गया कि क्या वह आर्यन खान के निर्देशन में अभिनय करना चाहेंगे, तो उन्होंने बड़े ही परिपक्व अंदाज में जवाब दिया। अहान ने स्पष्ट किया कि अगर वे कभी साथ आते हैं, तो वह किसी कमर्शियल दिखावे या अपनी हालिया फिल्मों की सफलता की वजह से नहीं होगा। 28 साल के एक्टर ने कहा "हाँ, भविष्य में, क्यों नहीं? किसी दिखावटी चीज़ के लिए नहीं, 'बैड्स' (द बा***ड्स ऑफ़ बॉलीवुड) या 'सैयारा' की वजह से नहीं, बल्कि एक सच्चे रिश्ते की वजह से।

उस रिश्ते के बारे में बताते हुए, अहान ने कहा कि किसी के साथ बड़े होने से एक अलग तरह की समझ पैदा होती है। उन्होंने उस समय को याद किया जब आर्यन स्कूल से लौटते थे और अपने माता-पिता से मिलने से पहले सीधे उनके घर आ जाते थे।

"उनके माता-पिता मुझे फ़ोन करके पूछते थे कि वह ऐसा क्यों करता है। जब आप इस तरह का इतिहास शेयर करते हैं, तो आप एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ समझते हैं, और एक परफॉर्मर के तौर पर एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ होता है," उन्होंने आगे कहा।

'सैयारा' स्टार ने आखिर में कहा कि साथ काम करना काम जैसा नहीं लगेगा और यह कुछ ऐसा है जिसका वह सच में बेसब्री से इंतज़ार करेंगे।

अहान और आर्यन के लिए आगे क्या है?
काम के मोर्चे पर, अहान अभी अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित एक एक्शन-एंटरटेनर पर काम कर रहे हैं।

वह मोहित सूरी की अगली फ़िल्म के लिए अपनी 'सैयारा' की को-स्टार अनीता पड्डा के साथ फिर से काम करने के लिए भी तैयार हैं। यह नया प्रोजेक्ट 2025 के रोमांटिक ड्रामा के पीछे की टीम को वापस लाता है और इस साल के आखिर में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। यश राज फ़िल्म्स द्वारा समर्थित, इस बिना टाइटल वाली फ़िल्म को 2027 में दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना है। 'सैयारा' एक बड़ी कमर्शियल सफलता थी और इसने दुनिया भर में 580 करोड़ रुपये कमाए थे। अहान और अनीता की जोड़ी को काफ़ी सराहा गया था।

इस बीच, आर्यन ने पिछले साल 'द बा***ड्स ऑफ़ बॉलीवुड' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बाद एक और सीरीज मिस करेंगे आकाशदीप, सितंबर में हो सकती है वापसी, इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार चल रहे हैं बाहर

आकाश दीप अगले तीन से चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल के इस तेज गेंदबाज की नजर दलीप ट्रॉफी 2026 में वापसी करने पर है. इसका मतलब है कि वह 6 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Mon, 27 Apr 2026 16:16:25 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal on Mamata Banerjee : 'सब अकेली औरत के पीछे पड़े हुए' #arvindkejriwal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:09:23+00:00

West Bengal Elections | इफ्तारी की दावत पर CM Yogi का बहुत बड़ा बयान! | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:10:12+00:00

West Bengal Election 2026 : बंगाल में Amit Shah ने कर डाला ये बड़ा दावा ! Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:02:49+00:00

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के धानेखाली से CM Yogi Adityanath लाइव | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:11:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers