Responsive Scrollable Menu

Trading plan : अगर फेज 2 में भी बंगाल में हुई बंपर वोटिंग तो बाजार को मिलेगा बड़ा पुश, अच्छी खबरों वाले शेयरों पर रहे नजर

Trading plan : इस हफ्ते बंगाल चुनाव का दूसरे फेज की वोटिंग है। पहले फेज में 92.5% से ज्यादा पोलिंग हुई थी। अगर फेज 2 में भी पोलिंग ऐसी हुई तो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। अगर BJP बंगाल जीत गई तो ये बाजार के लिए एक बहुत बड़ा पुश होगा। आगे जाकर राज्यसभा में BJP का 2/3rd बहुमत हो सकता है

Continue reading on the app

Gold Rate Today: फिर बदले सोने के भाव, खरीदारी से पहले जानें 27 अप्रैल का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का सीधा असर सराफा बाजार पर दिखने लगा है।  पश्चिम एशिया में जारी तनाव और डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ने लगा है। ईरान, इजराइल और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की मौजूदगी से जुड़े तनाव ने भी अनिश्चितता बढ़ा दी है। भारतीय सराफा बाजार में 27 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,570 और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। वहीं ​चांदी 2,55,500 से 2,59,900 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

भारत में शादियों और आगामी त्योहारों के सीजन के कारण रिटेल बाजार में सोने-चांदी की मांग बनी हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कीमतें मजबूत हैं। हालांकि जब भाव बढ़ते हैं तो आम आदमी खरीदारी कम कर देता है लेकिन कीमतों में गिरावट मिडिल क्लास फैमिली को राहत देने का काम करती है। चांदी की कीमतों में बदलाव का कारण सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से आने वाली भारी औद्योगिक मांग है। चुंकी चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है और मांग बढ़ने पर  कीमतों में भी बढ़त देखने को मिलती है।

फिलहाल ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा का एक नया प्रस्ताव भेजा है। अगर इस पर बातचीत आगे बढ़ती है तो बाजार की दिशा बदल सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर निवेशकों की भी पैनी नजर है।  इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 29 अप्रैल 2026 को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं क्योंकि ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले का सीधा असर सोने की वैश्विक कीमतों पर पड़ेगा, जिसके कारण वर्तमान में बाजार में ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति बनी हुई है। बाजार के जानकारों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के आसपास हलचल होती है या फिर बड़े केंद्रीय बैंक नरम रुख अपनाते हैं तो सोना और चांदी दोनों में फिर से खरीदारी बढ़ सकती है।

अगर आप शादी या किसी विशेष मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। इसके अलावा 24 कैरेट (99.9%) सोना सबसे शुद्ध होता है। 22 कैरेट में 91.6 % और 18 कैरेट में 75% शुद्धता होती है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Continue reading on the app

  Sports

KKR की जीत में Vaibhav Arora चमके, सुपर ओवर में Sunil Narine बने हीरो

IPL 2026 में Kolkata Knight Riders ने रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. Vaibhav Arora ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई, जबकि सुपर ओवर में Sunil Narine ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर टीम को जीत दिलाई. #IPL2026 #Kolkata #SunilNarine #VaibhavArora Mon, 27 Apr 2026 17:13:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने तो Donald Trump के होश ठिकाने लगा दिए! | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:15:01+00:00

West Bengal: बंगाल के दूसरे चरण का चुनावी संग्राम...UCC लागू करने की दोहराई प्रतिबद्धता | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:16:14+00:00

West Bengal News : तेजस्वी सूर्या सीएम योगी से क्या पूछने लगे ? #cmyogiadityanath #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:07:40+00:00

Bengal Election 2026: Barrackpore में PM Modi ने Mamata Banerjee पर बोला हमला | TMC VS BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:08:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers