IPL 2026 DC VS PBKS Score: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की आज होगी भिड़ंत, 3 बजे होगा टॉस
IPL 2026 DC VS PBKS LIVE Score: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जहां एक ओर होगी टेबल टॉपर श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की टीम. तो उनका सामना करने उतरेगी अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है. यदि आप DC VS PBKS मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स हासिल करना चाहते हैं, तो इस पेज को रीफ्रेश करके हासिल कर सकते हैं.
Bade Miyan Kidhar Chale: बशीरहाट उत्तर के Muslim Voters के मुद्दे क्या? CM Mamata या BJP मारेगी बाजी?
Bade Miyan Kidha Chale: ‘बड़े मियां किधर चले की टीम आज आपको पश्चिम बंगाल की बशीरहाट उत्तर विधानसभा सीट की सैर करा रही है. यह इलाका मुस्लिम बहुल है, जहां करीब 62% मतदाता मुस्लिम हैं और चुनाव के नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. हमारे वरिष्ठ संवाददाता सैयद आमिर हुसैन ने बशीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और उनके मुद्दों को जाना. यहां देखिए ग्राउंड रिपोर्ट…
चुनावी मुकाबला
2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने मोहम्मद ताऊसफुर रहमान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने कौशिक सिद्धार्थ पर दांव लगाया है. कांग्रेस और आईसीएफ भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
राजनीतिक इतिहास
आपको बता दें कि यह सीट पहले सीपीआई(एम) का गढ़ मानी जाती थी. 2011 के उपचुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की, 2016 में वाम दलों ने वापसी की, लेकिन 2021 में फिर टीएमसी ने कब्जा कर लिया. 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां टीएमसी को बीजेपी पर करीब 83 हजार वोटों की बढ़त मिली. मतदाताओं की संख्या 2016 में 2.38 लाख थी, जो 2021 में बढ़कर 2.68 लाख हो गई.
स्थानीय मुद्दे
यहां मछली पालन लोगों की मुख्य रोजी-रोटी है. एसआईआर के कारण वोटों में कटौती से समीकरण बदले हैं, इसलिए इस बार ज्यादा मतदान की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)



