Bade Miyan Kidhar Chale: बशीरहाट उत्तर के Muslim Voters के मुद्दे क्या? CM Mamata या BJP मारेगी बाजी?
Bade Miyan Kidha Chale: ‘बड़े मियां किधर चले की टीम आज आपको पश्चिम बंगाल की बशीरहाट उत्तर विधानसभा सीट की सैर करा रही है. यह इलाका मुस्लिम बहुल है, जहां करीब 62% मतदाता मुस्लिम हैं और चुनाव के नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. हमारे वरिष्ठ संवाददाता सैयद आमिर हुसैन ने बशीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और उनके मुद्दों को जाना. यहां देखिए ग्राउंड रिपोर्ट…
चुनावी मुकाबला
2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने मोहम्मद ताऊसफुर रहमान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने कौशिक सिद्धार्थ पर दांव लगाया है. कांग्रेस और आईसीएफ भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
राजनीतिक इतिहास
आपको बता दें कि यह सीट पहले सीपीआई(एम) का गढ़ मानी जाती थी. 2011 के उपचुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की, 2016 में वाम दलों ने वापसी की, लेकिन 2021 में फिर टीएमसी ने कब्जा कर लिया. 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां टीएमसी को बीजेपी पर करीब 83 हजार वोटों की बढ़त मिली. मतदाताओं की संख्या 2016 में 2.38 लाख थी, जो 2021 में बढ़कर 2.68 लाख हो गई.
स्थानीय मुद्दे
यहां मछली पालन लोगों की मुख्य रोजी-रोटी है. एसआईआर के कारण वोटों में कटौती से समीकरण बदले हैं, इसलिए इस बार ज्यादा मतदान की उम्मीद है.
जेल में आया था संजय दत्त को खलनायक रिटर्न्स का आइडिया, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी?
Sanjay Dutt got the idea of Khalnayak Returns in jail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) 33 साल बाद एक फिर अपने आइकॉनिक किरदार बल्लू को बड़े पर्दे पर वापस लाने जा रहे हैं. साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म खलनायक ( Khalnayak) ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दी थी और अब उसी कहानी का सीक्वल बनने जा रहा है. जिसका नाम है ‘खलनायक रिटर्न्स’ (Khalnayak Returns). खास बात यह है कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया किसी फिल्मी सेट या राइटिंग रूम में नहीं, बल्कि जेल की चार दीवारी के भीतर जन्मा था. हाल ही में एक इवेंट में संजय दत्त ने खुद इस फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए थे. जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार बल्लू की कहानी क्या हो सकती है- आइए जानते हैं
जेल में आया था संजय दत्त को खलनायक रिटर्न्स का आइडिया
संजय दत्त ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह जेल में सजा काट रहे थे, उसी दौरान उनके मन में ‘खलनायक’ की कहानी को आगे बढ़ाने का आइडिया आया. उन्होंने इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए करते हुए बताया कि जब उन्होंने अपने आसपास मौजूद कैदियों से पूछा कि क्या वे खलनायक की आगे की कहानी देखना चाहेंगे. इस पर करीब 4000 कैदियों ने कहा कि वे इसे देखना चाहेंगे. इसके बाद उन्होंने सभी से एक-एक पेज पर अपनी कहानी लिखने के लिए कहा और उन सभी पन्नों को पढ़ने में उन्हें काफी समय लगा. ऐसे में साफ है कि यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि कई आइडियास और एक्सपीरियंस का मिक्चर होगी. संजय ने पैरोल पर बाहर आकर इस फिल्म का आइडिया डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) को सुनाया, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.
संजय दत्त की कपंनी के पास है फिल्म के राइट्स
बता दें कि ‘खलनायक रिटर्न’ के राइट्स संजय दत्त की कंपनी और अन्य प्रोडक्शन हाउस के पास हैं. उन्होंने एक इवेंट में सुभाष घई का आभार जताते हुए कहा था कि खलनायक की यात्रा बहुत लंबी रही है और सुभाष जी के बिना यह संभव नहीं था. वह एक लीजेंड हैं और इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे. वहीं सुभाष घई ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा था कि यह संजू और मान्यता का जुनून था कि इस कहानी को आगे बढ़ाया जाए. उन्हें यकीन है कि यह फिल्म पहले से भी बेहतर होगी.
क्या होगी फिल्म की कहानी
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर से यह साफ है कि बल्लू का किरदार पहले से ज्यादा खतरनाक और कॉम्प्लेक्स नजर आएगा. इसके टीजर में एक डायलॉग है जो आजकल बहुत वायरल हो रहा है, '10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फरार'. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहले खत्म हुई थी, लेकिन नए ट्विस्ट और यूनिक अंदाज के साथ. माना जा रहा है कि फिल्म में क्राइम, सुधार और सोसाइटी के बीच के स्ट्रगल को एक नए नजरिए से दिखाया जाएगा. साथ ही बल्लू के किरदार के अंदर चल रहे मेंटल स्ट्रगल को भी गहराई से पेश किया जा सकता है.
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट और उम्मीदें
खलनायक रिटर्न का टीजर कल रिलीज किया गया था, जैसे ही इसकी अनाउंसमेंट हुई, फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया. जहां खलनायक में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ कई अहम किरदार नजर आए थे. वहीं, 'खलनायक रिटर्न्स' की स्टारकास्ट को अभी रिवील नहीं किया गया है लेकिन फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं कि फिल्म को देखने में डबल मजा आएगा और संजय दत्त को भी बल्लू के रूप में दोबारा देखने को मिलेगा. हालांकि, अब देखना यह होगा कि नई फिल्म उस विरासत को किस तरह आगे बढ़ाती है.
ये भी पढ़ें: 'अचानक उनके करीब आया और...', कियारा आडवाणी के साथ एक शख्स ने की थी ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)




