Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से दोनों देशों के व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) दोनों देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही, इससे वैल्यू चेन मजबूत होगी और दोनों देश के बीच आर्थिक संबंध गहरे होंगे।

न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष टॉड मैक्ले के साथ राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत का विशाल बाजार, कुशल प्रतिभा, डिजिटल क्षमताएं और विनिर्माण क्षेत्र की ताकतें कृषि-तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और फिनटेक में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता की पूरक हैं।

गोयल ने कहा, दोनों पक्षों के व्यापारिक नेताओं की सशक्त भागीदारी और साझा किए गए विचारों ने हमारे देशों के बीच गहन व्यापार, निवेश और नवाचार-आधारित सहयोग की अपार संभावनाओं को सामने लाया है।

रिकॉर्ड नौ महीनों में संपन्न हुआ यह मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान में वस्तुओं का व्यापार 1.3 अरब डॉलर और सेवाओं का 634 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है, और दोनों देशों का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में इसे 5 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। न्यूजीलैंड में लगभग 3 लाख भारतीयों का मजबूत प्रवासी समुदाय इस साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है।

इस एफटीए के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95 प्रतिशत सामान पर टैरिफ में छूट दी गई है या फिर टैरिफ कम कर दिया गया है।

इस मुक्त व्यापार समझौते में एक प्रावधान यह भी है कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईयू) द्वारा भारत के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते में किए गए 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता के समान है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'शादी से पहले प्रेग्नेंट होना ठीक', 37 साल की इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

Nithya Menen on Single Motherhood: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नित्या मेनन (Nithya Menen) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप, मैरिज और मां बनने जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी है, जिसने बहस छेड़ दी है. एक्ट्रेस की करीब एक साल पहले रिलीज हुई 'कधलिक्का नेरामिल्लई' (Kadhalikka Neramillai) फिल्म भी इन्हीं मुद्दों पर आधारित थी. उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ये इंटरव्यू में दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.-

'शादी से पहले प्रेग्नेंट होना ठीक'

इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि शादी से पहले प्रग्नैंट होना सही है या नहीं. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि बिना शादी के बच्चे करना ठीक है. अगर कोई शादी नहीं करना चाहता है और बच्चे चाहता है तो प्रेग्रनेट होना ठीक है. इसके अलावा भी उनसे दूसरा सवाल किया गया है कि आपके लिए क्या सही है, पहला शादीशुदा लाइफ हो और दूसरा बच्चे न करना यानी बच्चे पैदा किए बिना रहना. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि  शादीशुदा लाइफ हो इसके साथ बच्चे नहीं होने चाहिए.

फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिया था बयान

गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय का है जब नित्या मेनन अपनी फिल्म कधलिक्का नेरामिल्लई को लेकर इंटरव्यू दे रही थीं. यह फिल्म रिलेशनशिप और पारिवारिक सोच के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या मां बनने के लिए शादी जरूरी है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज के समय में यह जरूरी नहीं है कि शादी के बाद ही बच्चे पैदा किए जाएं. उनका कहना था कि यह पूरी तरह किसी इंसान की पसंद होनी चाहिए. वहीं करीब एक साल बाद अब इस इंटरव्यू का वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

बिना शादी मां बनने के फैसले का किया समर्थन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नित्या मेनन ने कन्नड़ एक्ट्रेस भावना के बिना शादी मां बनने के फैसले का भी सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और यह पूरी तरह निजी फैसला है. एक्ट्रेस का मानना है कि सोसाइटी को इस तरह के फैसलों को लेकर जज नहीं करना चाहिए. हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का राइट है. यही वजह है कि उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी.

इंटरव्यू के दौरान नित्या ने साफ किया कि उनके लिए शादी जिंदगी का एक हिससा हो सकता है. लेकिन पूरी जिंदगी नहीं है. इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि अगर सही इंसान मिलता तो वह शादी जरूर करेंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं तो  भी वह अपनी जिंदगी से सेटिस्फाई हैं. 

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में ट्रेकिंग कर रही थी ये एक्ट्रेस, अचानक पता चला है प्रेग्नेंट, परिणीति चोपड़ा के टॉक शो में किया रिवील

नित्या मेनन के बयान पर छिड़ी बहस

बता दें कि नित्या मेनन का यह बयान सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग उनकी सोच का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ इसे मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं. हालांकि नित्या मेनन अपने विचारों को लेकर हमेशा खुलकर जाहिर करने को लेकर जानी जाती हैं. उन्होंने जो कहा, उसे बिना झिझक सामने रखा. यही वजह है कि उनका यह बयान सुर्खियों में आ गया.

कई इंडस्ट्री में काम चुकी हैं नित्या

8 अप्रैल 1988 को बेंगलुरु में जन्मी नित्या मेनन सिर्फ ग्लैमर रोल तक ही सीमित नहीं है उन्होंने अपने करियर में कई जिनसे उन्हें एक अलग पहचान मिली हैं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम समते कई फिल्मों में काम किया है. नित्या ने महज 8 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने मैना और कोटिगोब्बा 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से  लोहा मनवाया.

ये भी पढ़ें: मोनालिसा 10 दिनों से इंस्टाग्राम से हैं गायब! क्या फरमान खान नहीं करने दे रहे कोई पोस्ट?

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बाद एक और सीरीज मिस करेंगे आकाशदीप, सितंबर में हो सकती है वापसी, इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार चल रहे हैं बाहर

आकाश दीप अगले तीन से चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल के इस तेज गेंदबाज की नजर दलीप ट्रॉफी 2026 में वापसी करने पर है. इसका मतलब है कि वह 6 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Mon, 27 Apr 2026 16:16:25 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026 : बंगाल में Amit Shah ने कर डाला ये बड़ा दावा ! Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:02:49+00:00

Arvind Kejriwal on Mamata Banerjee : 'सब अकेली औरत के पीछे पड़े हुए' #arvindkejriwal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:09:23+00:00

West Bengal Elections | इफ्तारी की दावत पर CM Yogi का बहुत बड़ा बयान! | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:10:12+00:00

West Bengal Elections | बंगाल में CM Yogi ने उड़ा दिया गर्दा! | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers