Responsive Scrollable Menu

21 वर्षीय खिलाड़ी पर चली बीसीसीआई की तलवार, जानिए किस बात के लिए अंगकृष रघुवंशी को दी इतनी बड़ी सजा

Angkrish Raghuvanshi fined : भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा एकशन लिया है. आईपीएल और बीसीसीआई के द्वारा रघुवंशी पर एक्शन लेते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया है. उन्हें इस तरह की सजा क्यों मिली है और पर क्यों एक्शन लिया गया है. आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं.

अंगकृष रघुवंशी पर लिया गया बड़ा एक्शन

आपको बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया और उन्हें आईपीएल के प्लेयर्स और टीम ऑफिशियल्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट (लेवल 1) भी मिला है. 

जानिए क्या है पूरा मामला

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में अंगकृष रघुवंशी पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जमा किया है.

रघुवंशी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग" से संबंधित है. यह घटना 5वें ओवर में हुई जब 'क्षेत्र में बाधा डालने' के लिए आउट दिए जाने के बाद, रघुवंशी ने आक्रामक तरीके से अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर मारा और बाद में उसी तरह से अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया. 

क्यों किया रघुवंशी ने ऐसा

दरअसल, अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में रुकावट पहुंचने के चलते आउट दे दिया गया. प्रिंस यादव की एक लेंथ गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने उसे मिड-ऑन पर शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़े लेकिन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. थ्रो बैटर के एंड पर आया ऐसे में वो डाइव लगाकर वापस क्रीज में आ गए.

इस दौरान थ्रो अंगकृष रघुवंशी को भी लगा और शमी और पंत ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट की अपील की. इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर इसे थर्ड अंपायर के पास ले गए. इस दौरान रिप्ले गया. थर्ड अंपायर को लगा कि बैट्समैन ने अपनी दिशा बदल ली है और थर्ड अंपायर ने उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दे दिया.  

ये भी पढ़ें : LSG vs KKR मैच में जबरदस्त ड्रामा! बगैर गलती के अंगकृष सूर्यवंशी को दिया गया आउट? अंपायर से भिड़े कोच और खिलाड़ी

Continue reading on the app

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से दोनों देशों के व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) दोनों देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही, इससे वैल्यू चेन मजबूत होगी और दोनों देश के बीच आर्थिक संबंध गहरे होंगे।

न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष टॉड मैक्ले के साथ राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत का विशाल बाजार, कुशल प्रतिभा, डिजिटल क्षमताएं और विनिर्माण क्षेत्र की ताकतें कृषि-तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और फिनटेक में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता की पूरक हैं।

गोयल ने कहा, दोनों पक्षों के व्यापारिक नेताओं की सशक्त भागीदारी और साझा किए गए विचारों ने हमारे देशों के बीच गहन व्यापार, निवेश और नवाचार-आधारित सहयोग की अपार संभावनाओं को सामने लाया है।

रिकॉर्ड नौ महीनों में संपन्न हुआ यह मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वर्तमान में वस्तुओं का व्यापार 1.3 अरब डॉलर और सेवाओं का 634 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है, और दोनों देशों का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में इसे 5 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। न्यूजीलैंड में लगभग 3 लाख भारतीयों का मजबूत प्रवासी समुदाय इस साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है।

इस एफटीए के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95 प्रतिशत सामान पर टैरिफ में छूट दी गई है या फिर टैरिफ कम कर दिया गया है।

इस मुक्त व्यापार समझौते में एक प्रावधान यह भी है कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईयू) द्वारा भारत के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते में किए गए 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता के समान है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंत अपील वापस लेकर महान बन सकते थे, धोनी और विश्वनाथ के साथ दर्ज करा लेते अपना नाम, जीत की जिद् ने रोक दिया

रिप्ले में स्पष्ट था कि जब गेंद रघुवंशी की पीठ पर लगी, तो वे क्रीज की ओर डाइव लगा रहे थे और गेंद की दिशा नहीं देख रहे थे. एमसीसी के नियमों के अनुसार, फील्डिंग कप्तान के पास अंपायर के निर्णय से पहले या तुरंत बाद अपील वापस लेने का अधिकार होता है.  पंत चाहते तो खेल भावना दिखाते हुए इसे वापस ले सकते थे.  Mon, 27 Apr 2026 16:48:13 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal on Mamata Banerjee : 'सब अकेली औरत के पीछे पड़े हुए' #arvindkejriwal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:09:23+00:00

West Bengal Election 2026 : बंगाल में Amit Shah ने कर डाला ये बड़ा दावा ! Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:02:49+00:00

West Bengal Elections | बंगाल में CM Yogi ने उड़ा दिया गर्दा! | Mamata Banerjee | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:06:00+00:00

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के धानेखाली से CM Yogi Adityanath लाइव | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T11:11:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers