Responsive Scrollable Menu

भारत की संप्रभुता का अमेरिका को 'आत्मसमर्पण': राम माधव के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में दिए गए एक विवादास्पद बयान ने भारत में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने भारत की संप्रभुता अमेरिका के हाथों गिरवी रख दी है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पद पर बने रहने का अधिकार खो दिया है।
 
वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट को रिपोस्ट किया,जिसके मुताबिक, अमेरिका के हडसन इंस्टीट्यूट केएक कार्यक्रम में माधव ने कहा था, ‘‘भारत, ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए, भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।’’ बाद में माधव ने माफी मांग ली और कहा कि उनकी तरफ से गलत तथ्य रखा गया था।
 
वेणुगोपाल ने दावा किया कि आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है कि प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब अमेरिका का सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में था और भारत ने हिम्मत नहीं हारी। आज का दिन है, जहां एक समझौतावादी प्रधानमंत्री ने भारत की संप्रभुता अमेरिका को सौंप दी है।’’
 
वेणुगोपाल के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरा विपक्ष यही बात कहता रहा है। उन्होंने दावा किया कि विश्व मंच पर भारत ने अपनी स्वतंत्र आवाज खो दी है। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस आत्मसमर्पण के बाद यह साफ हो गया है कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बने रहने का अधिकार खो दिया है।

Continue reading on the app

इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी पहुंच रहे… कब होगी बातचीत?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरक़रार है, मुख्य वजह होर्मुज की नाकाबंदी है. ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाया पर ईरान नाकाबंदी हटने पर ही सीधी वार्ता को तैयार है. अमेरिकी दूत पाकिस्तान जा रहे हैं, लेकिन ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार किया है. ईरान अपनी शर्तें रखने पर जोर दे रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

LSG की कप्तानी से पंत की हो सकती है छुट्टी, पूर्व ओपनर ने सुझाया नए कप्तान का नाम, कुछ दिनों का ब्रेक चाहते है ऋषभ

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी LSG ने अपने 8 में से 6 मैच गंवा दिए हैं और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जाहिर तौर पर कप्तान को ही आलोचना झेलनी पड़ती है और यहां भी वही हो रहा है.  पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुले तौर पर कप्तानी में बदलाव की बात कही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जाना चाहिए ताकि पंत कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान दे सकें Mon, 27 Apr 2026 14:52:29 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | क्या टूट रहा है सीजफायर? | #viralnews #viralvideo #shortsfeed #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:26+00:00

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल के हुगली में अमित शाह का बड़ा रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:31:59+00:00

Maharashtra में टैक्सी ड्राइवरों को बड़ी राहत, मराठी सीखने के लिए 6 महीने का समय मिला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:33:57+00:00

Breaking News: ममता के बंगाल में... योगी की बड़ी हुंकार | CM Yogi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:36:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers