Responsive Scrollable Menu

इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी पहुंच रहे… कब होगी बातचीत?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरक़रार है, मुख्य वजह होर्मुज की नाकाबंदी है. ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाया पर ईरान नाकाबंदी हटने पर ही सीधी वार्ता को तैयार है. अमेरिकी दूत पाकिस्तान जा रहे हैं, लेकिन ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार किया है. ईरान अपनी शर्तें रखने पर जोर दे रहा है.

Continue reading on the app

Iran-US War Ceasefire News | इस्लामाबाद बना मध्यस्थ, Abbas Araghchi के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा

मध्य पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका के साथ चल रहे कड़े संघर्ष के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार सुबह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँचे। हालाँकि इस दौरे का मुख्य केंद्र अमेरिका के साथ संभावित बातचीत है, लेकिन तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह वाशिंगटन के साथ कोई सीधी बातचीत (Direct Talks) नहीं करेगा।

पाकिस्तान की मेजबानी और स्वागत

इस्लामाबाद पहुँचने पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत दल में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी शामिल थे। इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्थक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत की संप्रभुता का अमेरिका को 'आत्मसमर्पण': राम माधव के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

 

अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी मध्यस्थता टीम के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं के बाद, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में होने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि वार्ता प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक अमेरिकी सुरक्षा दल पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया मामलों के लिए अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर ईरान के साथ वार्ता के दूसरे दौर के लिए शनिवार को पाकिस्तान रवाना होंगे। अमेरिका और ईरान के बीच गत 11 और 12 अप्रैल को हुई पहली दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी।

Continue reading on the app

  Sports

RCB को जिताने के बाद विराट कोहली की एक ख्वाहिश, बेंगलुरु में इसी साल खेलें 100वां मैच

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला विराट कोहली का बेंगलुरु में 99वां IPL मैच था. साथ ही इस सीजन में RCB का ये आखिरी होम गेम था. अब टीम को अपने बचे हुए 2 होम मैच रायपुर में खेलने हैं. Sat, 25 Apr 2026 09:46:48 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha | AAP की टूटती झाडू! | #aap #arvindkejriwal #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T05:17:28+00:00

Iran-US Conflict: America के खिलाफ ईरान के सामने क्या-क्या विकल्प? #shortsvideo #trump #mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T05:14:25+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा की बगावत से भड़कीं Aam Aadmi Party, एक्शन लेने की तैयारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T05:15:07+00:00

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, के. कविता बना सकती हैं नई पार्टी | K. Kavitha | Hyderabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T05:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers