Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: 25 अप्रैल, शनिवार का दिन 5 राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: पंचांग के अनुसार, आज 25 अप्रैल 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रात 08:04 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशि लिए अशुभ फल दे सकता है. आइए जानते हैं आज के लिए12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि-  मेष राशि के लिए आज का दिन अशुभ फल देने वाला हो सकता है. धन के मामलों मे सावधानी बरतें. वाहन सावधानी से चलाएं. नसों से संबंधित बीमारियां परेशान करेंगी. नौकरी में कोई अपना धोखा दे सकता है. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि- इस राशि के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. सभी जरूरी काम पूरे होंगे. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होगा. परिवार में शुभ काम होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है

उपाय- दुर्गा जी के मंदिर में घी दान करें.

मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन राशि के लोगों को शुभ फल देगा, बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. नौकरी में काम की सराहना होगी. कारोबार में नया निवेश न करें. छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें.

सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के लिए अशुभ साबित हो सकता है. किसी को पैसा उधार न दें. धन फंस सकता है. सेहत का ध्यान रखें. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. नौकरी में काम की अधिकता रहेगी. व्यापार में जल्दबाजी में निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- गरीब को आटा दान करें.

कन्या राशि- आज का दिन कन्या राशि के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा. धन की समस्या समाप्त होगी. समाज में यश प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

तुला राशि- आज का दिन सामान्य फल देगा. धन आगमन सामान्य रहेगा. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. तुला राशि के जातकों को चोट-चपेट लग सकती है. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों को उत्तम फल देगा. धन प्राप्ति के उपाय सफल होंगे. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. सेहत अच्छी बनी रहेगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. वैवाहिक जीवन उत्तम होगा.

उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं.

धनु राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि हो सकती है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी जरूर बरतें. नौकरी में सभी काम स्वयं देखें आपके खिलाफ षडयंत्र हो सकता है. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या का समाधान होगा. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में पैसे का लेन-देन सावधानी से करें. भाई से मतभेद हो सकते हैं. जीवनसाथी से विवाद होगा.

उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. किसी से विवाद न करें. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से अनबन हो सकती है. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय- गरीब को उडद दान करें.

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरी में अपनों से धोखा मिलेगा. व्यापार में मुनाफा होगा. सेहत खऱाब हो सकती है. प्रेम संबंधों में मनमुटाव होगा.

उपाय- गाय को हरा जारा खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Sita Navami 2026 Date: आज या कल, कब मनाई जाएगी सीता नवमी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, मंत्र और उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

US-Iran Conflict LIVE Updates: इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची, पाकिस्तान में हुआ भव्य स्वागत

US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. इसी सिलसिले में देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा. यहां वे क्षेत्रीय हालात और मौजूदा तनाव को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर आज (25 अप्रैल) यानी शनिवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं. वहां उनकी मुलाकात ईरानी विदेश मंत्री से होने की संभावना जताई जा रही है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 2 विकेट लेने वाले का PSL में कहर, सिर्फ 40 गेंदों में ही जीत गई टीम

24 अप्रैल को लगभग एक ही वक्त पर IPL और PSL के मुकाबले खेले गए, एक तरफ जहां बेंगलुरु में हुए मैच में 400 से ज्यादा रन बने तो वहीं कराची में हुए PSL के मैच में मुश्किल से 150 का आंकड़ा पार हो सका. Sat, 25 Apr 2026 08:59:16 +0530

  Videos
See all

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri|RSS: बाबा बागेश्वर ने कहा-चार बच्चे पैदा करो,एक RSS को दो...! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:12:15+00:00

AAP के 6 सांसदों के BJP में शामिल होने पर बोले सिंधिया” Jyotiraditya Scindia #shorts #aap #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:16:04+00:00

Bengal Election | PM Modi On TMC | BJP Vs TMC:'झालमुरी मैंने खाई है और झाल TMC को लगी है..'|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:12:09+00:00

पश्चिम बंगाल में ED का बड़ा ऐक्शन, कारोबारी के घर छापा | breaking news | ED Raid | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:11:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers