भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का स्वागत किया
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मंत्री टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत किया। यह स्वागत दोनों देशों के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर 27 अप्रैल को साइन होने से पहले किया गया।
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि इससे भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल 2026 को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड एफटीए साइनिंग से पहले यह दौरा दोनों देशों के भरोसे, साझा मूल्यों और आर्थिक विकास के एक जैसे विजन को दिखाता है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पहले ही कहा था कि इस समझौते से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने में फायदा होगा।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम सोमवार को भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन करेंगे।”
एक वीडियो संदेश में लक्सन ने बताया कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के एक्सपोर्टर्स को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, खासकर उन कंपनियों को जो नावों में इस्तेमाल होने वाले मरीन जेट सिस्टम बनाती हैं और जिन्हें 70 से ज्यादा देशों में भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस डील से व्यापार में आने वाली रुकावटें कम होंगी और दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होंगे।
लक्सन ने यह भी बताया कि अभी कुछ एक्सपोर्टर्स को भारत में सामान भेजते समय टैक्स (टैरिफ) देना पड़ता है, लेकिन इस समझौते से धीरे-धीरे ये शुल्क कम होंगे, जिससे व्यापार आसान और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस एफटीए से न्यूजीलैंड में व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लक्सन के मुताबिक इससे और ज्यादा नौकरियां, बेहतर वेतन और नए अवसर मिलेंगे।
एफटीए पर साइन होने के बाद उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार और निवेश और बढ़ेगा, और दोनों देशों को वैश्विक बाजार में ज्यादा मौके मिलेंगे।
--आईएएनएस
एवाई/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए पाकिस्तान, ओमान और रूस दौरे पर निकले ईरानी विदेश मंत्री
तेहरान, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची शुक्रवार रात को पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरे का मकसद साझेदार देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में चल रहे हालात पर चर्चा करना है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा पर निकल रहा हूं। मेरी इन यात्राओं का उद्देश्य हमारे साझेदारों के साथ द्विपक्षीय मामलों पर निकट समन्वय स्थापित करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर परामर्श करना है। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, अराघची की इस यात्रा का मकसद क्षेत्र में चल रही ताजा घटनाओं और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर दोनों देशों के बीच बातचीत करना है।
इससे पहले दिन में अराघची ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। इस बातचीत में क्षेत्रीय हालात और सीजफायर (युद्धविराम) पर चर्चा हुई।
अराघची की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिका फिर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है।
ट्रंप ने कहा, “मैं अभी तुरंत समझौता कर सकता हूं… लेकिन मैं एक स्थायी समझौता चाहता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान नहीं माना, तो वे बाकी बचे 25 प्रतिशत लक्ष्यों पर सैन्य कार्रवाई करके इसे खत्म कर देंगे।
उनके ये बयान उस समय आए हैं जब हाल ही में हुई झड़पों के बाद हालात थोड़े शांत जरूर हैं, लेकिन पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने कुछ ही हफ्तों में ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने करीब 75 प्रतिशत लक्ष्यों को निशाना बना लिया है, और यह भी बताया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और मिसाइल सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














