RCB vs GT: विराट-देवदत्त के बाद क्रुणाल का धमाल, बेंगलुरु ने आखिरी होम मैच में गुजरात को 5 विकेट से रौंदा
IPL 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दिए 206 रनों के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.5 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 81 रनों की पारी खेली. जबकि देवदत्त पडिक्कल 55 रन बनाए. आखिरी में क्रुणाल पांड्या ने रनों की तूफानी पारी खेल आरसीबी को जीत दिलाई.
RCB को जल्दी लगा था पहला झटका
गुजरात टाइटंस के दिए 206 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथेल ने की. दोनों ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और सिराज ने बेथेल को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया. बेथेल 10 गेंद पर 14 रन बनाए.
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच हुई 155 रनों की साझेदारी
इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की, लेकिन फिर इस पार्टरशिप को राशिद खान ने तोड़ा. राशिद ने पडिक्कल को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया. पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद क्रुणाल पांड्या और टिम डेविड ने आरसीबी को जीत दिलाई.
????????????????????????, ????????????????????????????????????????, ????????????????????????????????????! ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
???? How good were those hits from Devdutt Padikkal and Virat Kohli ????
Updates ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/NFCxyDupTU
विराट कोहली ने खेली 81 रनों की शानदार पारी
इसके बाद विराट कोहली एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा. कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 4 छक्का निकला. इसके बाद आरसीबी ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए. जितेश शर्मा 10 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने. इसके बाद मानव सुथार ने 8 रन के निजी स्कोर पर कप्तान रजत पटीदार को चलता किया.
Another day, another chase, another ???????????????????? ????????????????????????????. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
How blessed are we to witness his magic over and over again. ????♂️ pic.twitter.com/t31gyhhxmO
क्रुणाल पांड्या ने तूफानी पारी खेलकर आरसीबी को दिलाई जीत
इसके बाद आखिरी में क्रुणाल पांड्या ने एक छोटी और तूफानी पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई. क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 1 छक्का निकला. वहीं टिम डेविड 9 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और जेसन होल्डर को 1-1 सफलता मिली.
Clinical at home...Again! ❤️@RCBTweets jump to 2⃣nd spot on the points table with another win in front of a roaring Bengaluru crowd ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/pYTwF4yzbo
साई सुदर्शन के शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने खड़े किए 205 रनों का स्कोर
गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया. साई सुदर्शन ने 58 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल 24 गेंद पर 32 रन बनाए. जोस बटलर 16 गेंद पर 25 रनों का योगदान दिया. जबकि वाशिंगटन सुंदर 12 गेंद पर नाबाद 19 रन और जेसन होल्डर 10 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयंश शर्मा को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने इतिहास रच बनाया महारिकॉर्ड, क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद किया ये कमाल
भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है: जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था के 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया की शीर्ष तीन जैव-अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगी।
मंत्री ने आईआईटी रुड़की में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि जीव विज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था से संचालित इक्कीसवीं सदी भारत की सदी होगी।
एक आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि नीतिगत सुधारों, मजबूत संस्थागत ढांचों और तेजी से बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन से भारत जीन से क्यूबिट तक, समुद्र की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष तक पूर्ण तकनीकी क्षमता की ओर अग्रसर है।
उभरती प्रौद्योगिकियों में हुए विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने निर्धारित समय से पहले ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, वहीं भारत ने कई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 में 10 अरब डॉलर से बढ़कर आज 165 अरब डॉलर से अधिक हो गई है, जो लगभग 18 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ रही है, और इसका लक्ष्य 2030 तक 300 अरब डॉलर तक पहुंचना है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की संख्या लगभग 50 से बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है।
उन्होंने 50,000 करोड़ रुपए के कोष वाले अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) और 1 लाख करोड़ रुपए के अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष का भी उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य गहन तकनीकी नवाचार के लिए दीर्घकालिक, कम लागत वाला वित्तपोषण प्रदान करना है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल के वर्षों में हासिल की गई कई प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया, जिनमें जीनोम इंडिया के तहत प्रगति, स्वदेशी सीएआर-टी सेल थेरेपी, एमआरएनए वैक्सीन प्लेटफॉर्म का विकास, भारत की पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा आदि शामिल हैं।
--आईएएनएस
एमएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























