RCB vs GT: साई सुदर्शन ने आईपीएल में जड़ा तीसरा शतक, गुजरात ने बेंगलुरु को दिया 206 रनों का लक्ष्य
RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया है. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया.
साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए हुई थी 128 रनों की साझेदारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. एक छोर पर साई सुदर्शन तेजी से रन बनाए. वहीं दूसरे छोर पर गिल टिके रहे. साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर सुयंश शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन भेजा. गिल 24 गेंद पर 32 रन बनाए.
साई सुदर्शन ने आईपीएल में लगाया तीसरा शतक
साई सुदर्शन टिके रहे और आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया. उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन फिर जोश हेजलवुड ने सुदर्शन को आउट कर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई. साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इसके बाद जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया. बटलर 16 गेंद पर 25 रन बनाए.
ऐसी है बेंगलुरु और गुजरात की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
यह भी पढ़ें: IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाला कौन था पहला भारतीय? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुका है 200 से ज्यादा विकेट
पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा-बाल नोंचे, 2 साल से सह रहा था जुल्म, अब वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक पति की पिटाई का वीडियो वायरल है, जिसमें पत्नी उसे मार रही है। पीड़ित ने 2 साल की प्रताड़ना के बाद इसे रिकॉर्ड किया। इस घटना ने पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा और उनकी कानूनी सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews


















