Responsive Scrollable Menu

एक ही दिन में 2 क्रिकेटर्स ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन

Samit Patel and Suzie Bates Retirement : आज के दिन यानी 24 अप्रैल को 1 नहीं बल्कि 2 खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है. आज इंग्लैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर समित पेटल और न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर सूजी बेस्ट्स संन्यास का ऐलान कर दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. इन दोनों के अचानक लिए गए संन्यास के फैसले से इन फैंस काफी हैरान है. 

समित पटेल ने किया संन्यास का ऐलान

ऑलराउंडर समित पटेल ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का ऐलान करते हुए संन्यास की घोषणा कर दी है. समित पटेल ने कहा कि, 'मैं अपने घरेलू करियर को अलविदा कह रहा हूं लेकिन मैं क्रिकेट से कभी दूर नहीं जाऊंगा. मैं कोचिंग, मेंटरिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में अपने अगले कदम उठाने के लिए उत्सुक हूं'. उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के द्वारा टी-20 ब्लास्ट से बैन कर दिया था. इसके बाद उनका ये फैसला आया है. इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट किया है. 

समित पटेल का क्रिकेट करियर

समित ने 2008 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला था. उन्होंने 8 साल तक इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला. उन्होंने 6 टेस्ट मैच में 151 रन बनाए और 7 विकेट भी हासिल किए. समित ने 36 वनडे मैच में 482 रन बनाने और 24 विकेट हासिल किए. वो इंग्लैंड के लिए 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 189 रन दर्ज है, जबकि वो 7 विकेट भी चटकाए. उन्होंने 41 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

सूजी बेट्स ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने आज एक वीडियो जारी कर अपने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने का फैसला किया है. उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, अब वो अधिकारिक तौर पर अपने करियर का अंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद करेंगी.

उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि, 'मेरे लिए यह फैसला लेना कभी आसान नहीं था. अपने देश के लिए 20 साल तक खेलना सम्मान की बात थी और मैंने कभी इस खेल को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था. मुझे लगता है कि अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ चुका है'.

सूजी बेट्स का क्रिकेट करियर

सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 181 वनडे मैचों की 172 पारियों में 13 शतक और 37 अर्धशतकों के साथ 5964 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे में 690 चौके और 20 छक्के भी दर्ज हैं. वो टीम के लिए 181 टी20 मैचों की 175 पारियों में 1 शतक और 28 अर्धशतक के साथ 4717 रन बना चुकी हैं. अब उन्होंने 38 साल की उम्र में 10681 रन बनाने के बाद अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का प्लान बनाया है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिनके बीच कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : 'वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा?

Continue reading on the app

पंजाब ऑफ लॉरेंस डॉक्यू सीरीज पर लगी रोक, ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 को सख्त आदेश

Punjab of Lawrence series banned: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर आधारित 'पंजाब ऑफ लॉरेंस' (LAWRENCE OF PUNJAB) डॉक्यू सीरीज पर रोक लगाई दी गई है. इस मामलें में पंजाब पुलिस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से अपील की थी कि इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए.वहीं, इससे पहले  सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी इस फिल्म को पंजाब पुलिस से बैन करने की मांग की थी.आइए जानते हैं कि इस क्या है पूरा मामला और पुलिस ने इस बैन करने क्यों करवाया. 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस मामले एक वीडियो शेयर किया है है. साथ ही उसके कैप्शन में लिखा गया कि पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ((MoIB) को खत लिखा था. उन्होंने आईटी एक्ट सेक्शन 69 के तहत 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की. मंत्रालय ने इस अपील पर सख्त एक्शन लेते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

डायरेक्टर ने सीरीज को बताया था केस स्टडी

इस सीरीज के डायरेक्टर राघव दार का कहना है कि उनका मकसद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उसके नेटवर्क को एक केस स्टडी के तौर पर दिखाया जाएगा. ट्रेलर में छात्र राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया के प्रभाव के जरिए एक अपराधी पहचान के बनने के प्रोसेस को दिखाने की कोशिश की गई है. मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक शख्स की कहानी नहीं बल्कि उस सामाजिक ढांचे की पड़ताल है जिसमें इस तरह की पहचानें बनती हैं. हालांकि क्रिटिक्स का मानना है कि इस तरह के कंटेंट में अक्सर अपराधियों को सेंटर में रखकर उन्हें जरूरत से ज्यादा इंपोर्टेंस दी जाती है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है.

सिद्धू मूसेवाला के पिता कर चुके है सीरीज को बैन करने की मांग

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस सीरीज को लेकर कुछ दिन पहले कड़ी आपत्ति जताई और इसे बैन करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि गैंगस्टरों को हीरो रूप पेश किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए खतरनाक हो सकता है. उन्होंने सरकार से किया कि पंजाब में कई ऐसे शहीद, खिलाड़ी और वैज्ञानिक हैं जिनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी दिखाई जा सकती हैं, फिर एक अपराधी पर ही फोकस क्यों किया जा रहा है. 

27 अप्रैल को रिलीज होनी थी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’

बता दें कि लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यू सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज पर बैन लग चुका है.इस सीरीज के मेकर्स ने दर्शकों से इस देखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को एक आम क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं बल्कि एक गहरी सामाजिक स्टडी के नजरिए से देखा जाना चाहिए. अपराधियों के उद्देश्य यह समझना है कि किन सिचुएशन, प्रभावों और सिस्टम की वजह से ऐसे लोग बनते हैं.

ये भी पढ़ें: अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया को "दूधिया बदन" बुलाने पर मांगी माफी, बोले- 'मैं पैर छूने को तैयार हूं'

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Hyderabad के युवा गेंदबाजों का जलवा, जानें पैट कमिंस की राय, वैभव पर क्या बोले कप्तान

Hyderabad में IPL 2026 के दौरान युवा गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे Death Overs में एक अच्छा Spell मैच का रुख बदल सकता है. #IPL2026 #Hyderabad #CricketNews #YoungTalents Sun, 26 Apr 2026 13:26:08 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AAP को अचानक लगा बड़ा धक्का ! #raghavchadha #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:31:37+00:00

Firing On Trump : ईरान अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Trump | Shehbaz Sharif | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:30:33+00:00

Shorts : बीजेपी ने मेरा सरकारी घर छीन लिया | Rahul Gandhi | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:45:03+00:00

Heatwave in Uttar Pradesh बांदा में भीषण गर्मी, तापमान 47.4°C तक पहुंचा | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers