पंजाब ऑफ लॉरेंस डॉक्यू सीरीज पर लगी रोक, ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 को सख्त आदेश
Punjab of Lawrence series banned: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर आधारित 'पंजाब ऑफ लॉरेंस' (LAWRENCE OF PUNJAB) डॉक्यू सीरीज पर रोक लगाई दी गई है. इस मामलें में पंजाब पुलिस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से अपील की थी कि इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए.वहीं, इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी इस फिल्म को पंजाब पुलिस से बैन करने की मांग की थी.आइए जानते हैं कि इस क्या है पूरा मामला और पुलिस ने इस बैन करने क्यों करवाया.
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस मामले एक वीडियो शेयर किया है है. साथ ही उसके कैप्शन में लिखा गया कि पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ((MoIB) को खत लिखा था. उन्होंने आईटी एक्ट सेक्शन 69 के तहत 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की. मंत्रालय ने इस अपील पर सख्त एक्शन लेते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का निर्देश दिया गया है.
The Cyber Crime Division of Punjab Police took up the matter with Ministry of Information and Broadcasting (MoIB ), seeking restraint on the screening of “Lawrence of Punjab” under Section 69 of the IT Act.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 24, 2026
MoIB has issued an Advisory to ZEE5, advising it not to release the… pic.twitter.com/u7ebIDfvwT
डायरेक्टर ने सीरीज को बताया था केस स्टडी
इस सीरीज के डायरेक्टर राघव दार का कहना है कि उनका मकसद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उसके नेटवर्क को एक केस स्टडी के तौर पर दिखाया जाएगा. ट्रेलर में छात्र राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया के प्रभाव के जरिए एक अपराधी पहचान के बनने के प्रोसेस को दिखाने की कोशिश की गई है. मेकर्स का दावा है कि यह सिर्फ एक शख्स की कहानी नहीं बल्कि उस सामाजिक ढांचे की पड़ताल है जिसमें इस तरह की पहचानें बनती हैं. हालांकि क्रिटिक्स का मानना है कि इस तरह के कंटेंट में अक्सर अपराधियों को सेंटर में रखकर उन्हें जरूरत से ज्यादा इंपोर्टेंस दी जाती है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है.
सिद्धू मूसेवाला के पिता कर चुके है सीरीज को बैन करने की मांग
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस सीरीज को लेकर कुछ दिन पहले कड़ी आपत्ति जताई और इसे बैन करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि गैंगस्टरों को हीरो रूप पेश किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए खतरनाक हो सकता है. उन्होंने सरकार से किया कि पंजाब में कई ऐसे शहीद, खिलाड़ी और वैज्ञानिक हैं जिनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी दिखाई जा सकती हैं, फिर एक अपराधी पर ही फोकस क्यों किया जा रहा है.
27 अप्रैल को रिलीज होनी थी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’
बता दें कि लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यू सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज पर बैन लग चुका है.इस सीरीज के मेकर्स ने दर्शकों से इस देखने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को एक आम क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं बल्कि एक गहरी सामाजिक स्टडी के नजरिए से देखा जाना चाहिए. अपराधियों के उद्देश्य यह समझना है कि किन सिचुएशन, प्रभावों और सिस्टम की वजह से ऐसे लोग बनते हैं.
ये भी पढ़ें: अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया को "दूधिया बदन" बुलाने पर मांगी माफी, बोले- 'मैं पैर छूने को तैयार हूं'
पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा हमला, बीजेपी पर पंजाब को लेकर लगाए गंभीर आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अच्छे कामों को रोका जा रहा है और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के …
The post पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा हमला, बीजेपी पर पंजाब को लेकर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar
















.jpg)







