Responsive Scrollable Menu

स्कूल निरीक्षण के दौरान महिला पुलिस ने ली क्लास, बच्चों संग जुड़ाव ने जीता दिल

स्कूल निरीक्षण के दौरान महिला पुलिस ने ली क्लास, बच्चों संग जुड़ाव ने जीता दिल

Continue reading on the app

VIDEO: ये दोस्ती नहीं टूटेगी...विनोद कांबली ने बचपन के दोस्त सचिन को कुछ यूं किया बर्थडे विश

Sachin tendulkar Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने बेहद अलग और भावुक अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांबली का यह वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने सचिन के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

वीडियो में विनोद कांबली मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में बच्चों के साथ बैठे नजर आए। यही वह मैदान है, जहां सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने अपने गुरु रमाकांत आचरेकर की देखरेख में क्रिकेट सीखा था। कांबली ने वीडियो में कहा, 'अरे पार्टनर, आज तो जश्न बनता है। जन्मदिन मुबारक हो पार्टनर।'

इसके बाद कांबली ने कहा, 'यह दिन मेरे लिए बहुत खास है। मैं हर 24 अप्रैल को अपने पार्टनर सचिन तेंदुलकर को याद करता हूं। हमारे शुरुआती दिनों की ढेर सारी यादें हैं। हमने साथ में जन्मदिन मनाए, मैदानों पर साथ खेला और खूब राज किया। हमारा रिश्ता कभी नहीं टूट सकता।'

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली दोनों को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता था। दोनों ने स्कूल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और बाद में भारत के लिए भी साथ खेले। लेकिन समय के साथ सचिन का करियर आसमान छू गया, जबकि कांबली अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक लंबा सफर तय नहीं कर सके।

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने अपने करियर में कुल 34357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 200 मैच खेले, जो आज भी विश्व रिकॉर्ड है। इस प्रारूप में उन्होंने 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। उन्होंने अपने 24 साल लंबे करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी कायम हैं। उनकी धैर्य, तकनीक और निरंतरता ने उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित खिलाड़ी बनाया।

सचिन के जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं आईं, लेकिन विनोद कांबली का संदेश सबसे ज्यादा दिल छूने वाला रहा। इसने एक बार फिर दोनों दोस्तों की गहरी दोस्ती को दुनिया के सामने ला दिया।

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी कर रही है। 

आरसीबी के लिए ये मैच जरूरी है क्योंकि इस सीजन में उनका ये होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी मुकाबला है। आरसीबी ने फिलहाल अभी तक 4 जीत और 3 हार के साथ तालिका में अच्छी पकड़ बनाई है। लेकिन प्लेऑफ की राह आसान करने के लिए उन्हें ये मुकाबला जीतना होगा। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की ताक टॉप 3 शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर में छिपी है। हालांकि, इन दोनों टीमों के बीच अब तक का इतिहास बराबरी का रहा है।, लेकिन एक दोनों के बीच हुए सभी मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आरसीबी- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार। 

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

Fri, 24 Apr 2026 19:30:59 +0530

  Videos
See all

Chakra View | Sumit Awasthi: BJP ने पंजाब जीतने का प्लान बना लिया? | Arvind Kejriwal | Raghav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:15:06+00:00

West Bengal Voting News LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP Vs TMC | PM Modi | Mamata | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:13:53+00:00

Raghav Chadha Big Statement on Kejriwal LIVE: राघव ने किया ऐलान..! | BJP Vs AAP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:16:03+00:00

बच्चे के पीछे दौड़ा शेर, गांव में मची चीख पुकार | #junagadh #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers