Responsive Scrollable Menu

VIDEO: ये दोस्ती नहीं टूटेगी...विनोद कांबली ने बचपन के दोस्त सचिन को कुछ यूं किया बर्थडे विश

Sachin tendulkar Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने बेहद अलग और भावुक अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांबली का यह वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने सचिन के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

वीडियो में विनोद कांबली मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में बच्चों के साथ बैठे नजर आए। यही वह मैदान है, जहां सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने अपने गुरु रमाकांत आचरेकर की देखरेख में क्रिकेट सीखा था। कांबली ने वीडियो में कहा, 'अरे पार्टनर, आज तो जश्न बनता है। जन्मदिन मुबारक हो पार्टनर।'

इसके बाद कांबली ने कहा, 'यह दिन मेरे लिए बहुत खास है। मैं हर 24 अप्रैल को अपने पार्टनर सचिन तेंदुलकर को याद करता हूं। हमारे शुरुआती दिनों की ढेर सारी यादें हैं। हमने साथ में जन्मदिन मनाए, मैदानों पर साथ खेला और खूब राज किया। हमारा रिश्ता कभी नहीं टूट सकता।'

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली दोनों को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता था। दोनों ने स्कूल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और बाद में भारत के लिए भी साथ खेले। लेकिन समय के साथ सचिन का करियर आसमान छू गया, जबकि कांबली अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक लंबा सफर तय नहीं कर सके।

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने अपने करियर में कुल 34357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 200 मैच खेले, जो आज भी विश्व रिकॉर्ड है। इस प्रारूप में उन्होंने 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। उन्होंने अपने 24 साल लंबे करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी कायम हैं। उनकी धैर्य, तकनीक और निरंतरता ने उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित खिलाड़ी बनाया।

सचिन के जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं आईं, लेकिन विनोद कांबली का संदेश सबसे ज्यादा दिल छूने वाला रहा। इसने एक बार फिर दोनों दोस्तों की गहरी दोस्ती को दुनिया के सामने ला दिया।

Continue reading on the app

Pixel 11 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा! Google Pixel 11 और Pro मॉडल्स की कीमत भारत में हुई लीक

Pixel 11 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा! Google Pixel 11 और Pro मॉडल्स की कीमत भारत में हुई लीक

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Punjab की टीम का पॉजिटिव माइंडसेट और बैटिंग स्ट्रेंथ बनी जीत की कुंजी

IPL 2026 में Punjab टीम का ड्रेसिंग रूम माहौल बेहद पॉजिटिव है. ओपनर्स Prab और Priyansh की शानदार बैटिंग और टीम का आत्मविश्वास उन्हें फेवरेट बना रहा है. छोटे ग्राउंड्स पर भी Punjab की रणनीति और कप्तान की लीडरशिप चर्चा में है. #IPL2026 #Punjab #Cricket Sun, 26 Apr 2026 13:05:44 +0530

  Videos
See all

Breaking News: ध्वस्त हुआ आतंकी शमसुल हुदा का उन्मादी अड्डा.. | ED Raid | Shamsul Huda #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:08:28+00:00

Mojtaba Khamenei Death News: शहीदों के पोस्टर में मोजतबा की तस्वीर ईरान में हड़कंप ! #shorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:05:48+00:00

Sanjay Singh Press Conference Live : संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Breaking News | AAP | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:05:02+00:00

Firing On Trump : ट्रंप पर हमला करने वाला निकला टीचर, क्या मर्डर का था प्लान? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers