Responsive Scrollable Menu

यिवू के विकास अनुभवों का और अधिक सारांश निकाल कर उनका सदुपयोग किया जाए : शी चिनफिंग

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि चीन के यिवू शहर के छोटे उत्पादों ने एक बड़े बाजार में प्रवेश किया है और एक प्रमुख उद्योग के रूप में विकसित हुए हैं, जिससे यिवू विकास अनुभव प्राप्त हुआ है, जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार काउंटी-स्तरीय अर्थव्यवस्थाओं को विकसित करने का एक सफल उदाहरण है।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि हमें यिवू विकास अनुभवों का और अधिक सारांश निकालना चाहिए और उनका सदुपयोग करना चाहिए और सभी क्षेत्रों को अपने स्वयं के संसाधन संपदाओं पर आधारित होकर, जमीनी स्तर और जनता की अग्रणी भावना का सम्मान करते हुए, सुधार और नवाचार करते हुए, लगन और व्यावहारिक रूप से काम करते हुए और अपनी वास्तविकता के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले विकास पथ की खोज के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हुए, देश के समग्र विकास में बेहतर सेवा और एकीकरण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।

गौरतलब है कि चच्यांग प्रांत में अपने कार्यकाल के दौरान, शी चिनफिंग ने यिवू के विकास के अनुभवों पर शोध करने और उन्हें प्रसार-प्रचार करने के लिए कई बार यिवू का दौरा किया। हाल के वर्षों में यिवू ने छोटे उत्पादों के बड़े बाजार के विकास में नए अध्याय लिखे हैं। वर्तमान में, छोटे उत्पादों के बाजार में व्यावसायिक इकाइयों की संख्या 12.6 लाख से अधिक हो गई है और इसके 230 से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संबंध हैं। 2025 तक, इसका विदेशी व्यापार निर्यात चीन के सभी काउंटियों (शहरों और क्षेत्रों) में पहले स्थान पर रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पेइचिंग में ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन : एआई क्रांति की रफ्तार का सजीव प्रदर्शन

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक ठंडी रविवार सुबह, चीन की राजधानी पेइचिंग के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्टार्टिंग गन की आवाज गूंजी। सौ से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट दौड़ते हुए स्टार्टिंग लाइन के पार चले गए। यह नजारा अब नया नहीं रहा, क्योंकि पिछले वर्ष भी ऐसी ही आधी मैराथन आयोजित की गई थी। लेकिन, इस बार इन मशीनों के सामने केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक क्षमता साबित करने की चुनौती थी।

चीनी रोबोटिक्स ने पिछले एक वर्ष में दुनिया को चौंका दिया है। ये रोबोट अब स्प्रिंटिंग, मार्शल आर्ट और यहां तक कि डांस भी कर सकते हैं। लेकिन असली सवाल यही था कि क्या ये मशीनें केवल रिमोट-नियंत्रित उपकरण हैं, या वास्तव में स्वायत्त रूप से कार्य कर सकती हैं। इसी प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए आयोजकों ने एक नया नियम लागू किया। जो रोबोट पूरी तरह से स्वयं, बिना मानव नियंत्रण के दौड़ेंगे, उनका समय सामान्य रूप से दर्ज किया जाएगा, जबकि रिमोट से संचालित रोबोटों के समय में 1.2 गुना की दंडात्मक वृद्धि की जाएगी। इसी कारण लगभग 40 प्रतिशत रोबोटों ने पूर्ण स्वायत्तता के साथ दौड़ने की चुनौती स्वीकार की।

चीनी इंजीनियरों के लिए यह प्रतियोगिता केवल शारीरिक क्षमता का नहीं, बल्कि बौद्धिक दक्षता का भी परीक्षण थी। जहां पिछली बार विभिन्न प्रकार के डिजाइन देखने को मिले थे, वहीं इस बार अधिकांश रोबोट एक समान प्लेटफॉर्म पर आधारित थे, जैसे ‘यूनिट्री’, ‘थ्यानकोंग’ और ‘ऑनर’। असली प्रतिस्पर्धा हार्डवेयर से अधिक सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम के स्तर पर थी।

सबसे तेज रोबोट ‘ऑनर’ कंपनी का रहा, जिसने मात्र 50 मिनट 26 सेकंड में 21.1 किलोमीटर की दूरी पूरी की। यह समय मानव विश्व रिकॉर्ड से छह मिनट से अधिक कम है। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी ‘ऑनर’ के ही अन्य स्वायत्त रोबोट रहे। दूसरी ओर, पिछले वर्ष के विजेता ‘थ्यानकोंग’ ने इस बार 1 घंटा 15 मिनट में दौड़ पूरी की, जबकि 2025 में उसने 2 घंटे 40 मिनट का समय लिया था। यह अंतर केवल एक वर्ष में हुई उल्लेखनीय तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।

दौड़ समाप्त हो चुकी है, लेकिन असली यात्रा अब शुरू हुई है। चीन में इस बात पर सहमति बन रही है कि रोबोट का उद्देश्य मनुष्यों की जगह लेना नहीं, बल्कि ऐसे कार्य करना है जिन्हें मनुष्य करना नहीं चाहते, जैसे दूरदराज के खतरनाक क्षेत्रों में काम करना या आपदा राहत कार्य। चीन की एक अन्य अग्रणी रोबोटिक्स कंपनी ‘एजीबॉट’ ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया, लेकिन उसने एक फैक्ट्री में टैबलेट असेंबली लाइन पर आठ घंटे की शिफ्ट का लाइव प्रसारण कर अपनी सटीकता और दक्षता का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा, दक्षिण चीन के शनचन जैसे तकनीकी केंद्रों में ह्यूमनॉइड रोबोटों को ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर घरेलू कार्यों तक में तैनात किया जा रहा है। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026–2030) में ‘एम्बोडीड इंटेलिजेंस’ को भविष्य के उद्योग के रूप में शामिल किया गया है। एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 तक चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट का बाजार लगभग 8 खरब 70 अरब युआन तक पहुंच सकता है।

जैसा कि चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स संस्थान के उप महासचिव लियांग लियांग ने कहा, “ह्यूमनॉइड रोबोट केवल दौड़ने के लिए नहीं दौड़ते।” इस मैराथन का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग टीमों की पहचान करना, तकनीकी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना और अंततः इस तकनीक को बाजार तक पहुंचाना है।

पेइचिंग की इस रोबोट मैराथन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चीन ने केवल सपने नहीं देखे, बल्कि उन्हें साकार करने की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ा दिए हैं। यह दौड़ अब केवल ट्रैक तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी, कारखानों, सड़कों और घरों तक पहुंच चुकी है। यही चीन की एआई और रोबोटिक्स क्रांति की वास्तविक कहानी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'हद से ज्यादा चढ़ा दिया...' किंग बनने के दबाव में बिखर गए बाबर आजम, हाथ आया मौका भी गंवा दिया

Babar Azam vs Virat Kohli Comparison: वसीम जाफर का मानना है कि बाबर आजम की फॉर्म में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विराट कोहली से उनकी बेवजह तुलना और मीडिया द्वारा बनाया गया अत्यधिक दबाव है. जाफर के मुताबिक बाबर निस्संदेह पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें उनकी क्षमता से ज्यादा 'रेट' किया गया.'किंग' कहलाने की होड़ और कोहली की नकल करने की कोशिश में बाबर अपनी स्वाभाविकता खो बैठे, जिसका असर उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर पड़ा. Fri, 24 Apr 2026 20:39:11 +0530

  Videos
See all

Valsad में खौफनाक हादसा CCTV में रिकॉर्ड #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:59+00:00

What's going on between the US and Nato? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:40:09+00:00

Gold - Silver Price Today : शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट, जानिए कितना है दाम | Share Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:36:23+00:00

CM Yogi Lucknow Speech: लखनऊ में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का शुभारंभ, क्या बोले सीएम योगी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers