हमारा फोकस सिर्फ अगला मैच:डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने बताया टीम का गेम प्लान; बोले- जीत से ज्यादा अच्छी क्रिकेट खेलना जरूरी
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी रणनीति साझा की है। प्रफुल्ल का मानना है कि उनकी टीम का पूरा फोकस इस समय लंबी योजनाओं के बजाय एक-एक मैच पर है। उनका मुख्य उद्देश्य मैदान पर उतरकर परिणाम की चिंता किए बिना केवल अच्छी क्रिकेट'खेलना है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने IPL 2026 के दौरान गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रुम में मीडिया से बात की। दैनिक भास्कर के सवाल पर प्रफुल्ल ने कहा, जाहिर है कि ट्रॉफी जीतना हमारा पहला लक्ष्य है, लेकिन हम बहुत आगे की योजना नहीं बनाते। हम हर मैच के लिए अलग रणनीति तैयार करते हैं। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम इस मैच को जीतें और इसमें अच्छा प्रदर्शन करें। 3 विकेट वाले पहले बॉलर 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसके बाद चौथे विकेट तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर लिया। 30 लाख रुपए में बिके प्रफुल्ल हिंगे को SRH ने इस बार मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदा था। यह हिंगे का बेस प्राइज भी था। माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से हैदाराबाद के सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है और हुआ भी ऐसा ही। प्रफुल्ल का करियर अब तक 10 फस्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। प्रफुल्ल विदर्भ की पहली विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाई और पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। उनके नाम 6 लिस्ट ए मैचों में पांच विकेट हैं।
पीएम नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, एमपी के इन स्टेशनों पर भी रहेगा स्टॉपेज
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 28 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात है ये दोनों ट्रेनें भोपाल, जबलपुर और इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी जिससे यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आने जाने में राहत मिलेगी। इतना हीं नहीं इससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। बता दें कि यह अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है लेकिन इसमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, कुशन वाली सीटें और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
बनारस (वाराणसी)- हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या: 22589 / 22590 वाराणसी से हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22589, हडपसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590
- समय : वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी। हडपसर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
- कोच: स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास समेत कुल 22 कोच
- कुल स्टॉपेज: 18 स्टेशन (बनारस, ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी स्टेशन, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा , भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन )
- समय: यह यात्रा लगभग 28 से 30 घंटों में पूरी करेगी।
अयोध्या – मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस
अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक चलेगी। इसका प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल, जलगांव और नासिक में स्टॉपेज रहेगा। 22 कोच (सामान्य और स्लीपर क्लास) के हैं। इससे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे अयोध्या और वाराणसी से मुंबई जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी सुविधा होगी।
नोट- यात्री इन ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News










.jpg)





