पीएम नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, एमपी के इन स्टेशनों पर भी रहेगा स्टॉपेज
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 28 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात है ये दोनों ट्रेनें भोपाल, जबलपुर और इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी जिससे यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आने जाने में राहत मिलेगी। इतना हीं नहीं इससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। बता दें कि यह अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है लेकिन इसमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, कुशन वाली सीटें और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
बनारस (वाराणसी)- हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या: 22589 / 22590 वाराणसी से हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22589, हडपसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590
- समय : वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी। हडपसर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
- कोच: स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास समेत कुल 22 कोच
- कुल स्टॉपेज: 18 स्टेशन (बनारस, ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी स्टेशन, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा , भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन )
- समय: यह यात्रा लगभग 28 से 30 घंटों में पूरी करेगी।
अयोध्या – मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस
अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक चलेगी। इसका प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल, जलगांव और नासिक में स्टॉपेज रहेगा। 22 कोच (सामान्य और स्लीपर क्लास) के हैं। इससे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे अयोध्या और वाराणसी से मुंबई जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी सुविधा होगी।
नोट- यात्री इन ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, ये 3 फिल्में बदलेंगी इंडियन सिनेमा का गेम! एक्शन-ड्रामा से होगी मेकर्स की चांदी?
‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता ने यह साफ कर दिया कि बड़े स्केल और दमदार कंटेंट का कॉम्बिनेशन दर्शकों को थिएटर तक खींच सकता है. अब 2027 को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है, जहां तीन विशाल प्रोजेक्ट्स इंडियन सिनेमा को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार हैं. हाई-ऑक्टेन एक्शन, गहरी कहानी और विजुअल ग्रैंड्योर से लैस ये फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही हैं. बड़े स्टार्स और दिग्गज डायरेक्टर्स की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स के लिए सोने की खान साबित हो सकती है और पैन-इंडिया सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत बना सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18



















