20 रुपये में छोले चावल! एक बार खाए तो बार-बार आने का मन करेगा, जानिए इस फूड स्टॉल की कहानी
पीतल नगरी मुरादाबाद जहां अपने हैंडीक्राफ्ट के लिए जानी जाती है, वहीं यहां का स्ट्रीट फूड भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. खासकर इन दिनों “इंडियन छोले चावल” का स्वाद ऐसा छाया है कि लोग दूर-दूर से इसे खाने पहुंच रहे हैं. महज 20 रुपये में मिलने वाली इस प्लेट ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आने वालों को भी अपना दीवाना बना दिया है.
Lawrence Of Punjab: रिलीज से पहले ही ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक? सरकार ने ZEE5 को दी ये सलाह
Lawrence Of Punjab Controversy: लॉरेंस ऑफ पंजाब अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनी इस डॉक्यू सीरीज को लेकर सरकान ने अब बड़ा फैसला लिया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को इस सीरीज को रिलीज न करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है।
पंजाब पुलिस ने जताई चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने आशंका जताई थी कि इस सीरीज के रिलीज होने से सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया।
हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
A closer look at the story and the events that followed.#LawrenceOfPunjab, premieres 27th April on #ZEE5 pic.twitter.com/I1Yo2zmv9P
— ZEE5Official (@ZEE5India) April 22, 2026
इस मुद्दे को लेकर मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। बाद में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद इस पर कार्रवाई हुई।
परिवार ने भी जताई आपत्ति
लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने भी इस सीरीज का विरोध किया है। उनके चचेरे भाई ने कहा कि बिना परिवार की अनुमति के यह सीरीज बनाई गई है, जो गलत है।
27 अप्रैल को होनी थी रिलीज
A name that spread fear.
— ZEE5Official (@ZEE5India) April 17, 2026
A story that reveals the cost.#LawrenceofPunjab coming soon on #ZEE5 pic.twitter.com/RsiNJKx2FJ
यह डॉक्यू सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स के मुताबिक, इसमें लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी को एक ‘केस स्टडी’ के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन विवाद के चलते अब इसकी रिलीज फिलहाल रुक गई है।
पहले भी विवादों में रहा नाम
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। ऐसे में इस सीरीज को लेकर विवाद और भी बढ़ गया है।
यह भी पढ़े- 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया, जिंदगी बर्बाद की...' अन्नू कपूर का बड़ा आरोप!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi











.jpg)








