Responsive Scrollable Menu

Lawrence Of Punjab: रिलीज से पहले ही ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक? सरकार ने ZEE5 को दी ये सलाह

Lawrence Of Punjab Controversy: लॉरेंस ऑफ पंजाब अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनी इस डॉक्यू सीरीज को लेकर सरकान ने अब बड़ा फैसला लिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को इस सीरीज को रिलीज न करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है।

पंजाब पुलिस ने जताई चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने आशंका जताई थी कि इस सीरीज के रिलीज होने से सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया।

हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

इस मुद्दे को लेकर मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी। बाद में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद इस पर कार्रवाई हुई।

परिवार ने भी जताई आपत्ति

लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने भी इस सीरीज का विरोध किया है। उनके चचेरे भाई ने कहा कि बिना परिवार की अनुमति के यह सीरीज बनाई गई है, जो गलत है।

27 अप्रैल को होनी थी रिलीज

यह डॉक्यू सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स के मुताबिक, इसमें लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी को एक ‘केस स्टडी’ के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन विवाद के चलते अब इसकी रिलीज फिलहाल रुक गई है।

पहले भी विवादों में रहा नाम

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। ऐसे में इस सीरीज को लेकर विवाद और भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़े- 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया, जिंदगी बर्बाद की...' अन्नू कपूर का बड़ा आरोप!

Continue reading on the app

Annu Kapoor: 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया, जिंदगी बर्बाद की...' अन्नू कपूर का बड़ा आरोप!

Annu Kapoor: दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को भारत के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। लेकिन अन्नू कपूर के लिए यह रिश्ता बेहद निजी और दर्दनाक यादों से भरा है। ओम पुरी की शादी अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से हुई थी। बाद में उन्होंने सीमा को गर्भावस्था के दौरान छोड़ दिया और नंदिता से शादी कर ली।

हाल ही में अन्नू कपूर ने अपनी बहन सीमा कपूर और ओम पुरी के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि ओम पुरी ने उनकी बहन के साथ गलत किया और उनकी जिंदगी प्रभावित हुई।

“पति बनकर किया विश्वासघात”
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने कहा- “ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता थे। उनके जैसा महान अभिनेता कोई नहीं था, लेकिन यह एक अलग बात है। वे किसी के पति बने, और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया, और यहीं से सब कुछ गलत हो गया, और मैं उस महिला का भाई हूं।”

Om Puri , Seema Kapoor

बहन ने मुश्किल समय में दिया साथ
अन्नू कपूर ने यह भी दावा किया कि जब ओम पुरी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उनकी बहन ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा- “वह 10 साल पहले ही चले गए होते, मेरी बहन ने उनकी देखभाल की। ​​जब शरीर कमजोर और नाजुक हो जाता है, तब आप वापस आते हैं। मैं अपनी बहन से नाराज और परेशान भी था।"

अब नहीं कोई मनमुटाव
अन्नू कपूर ने यह भी स्पष्ट किया कि आज उनके मन में ओम पुरी के परिवार के प्रति कोई बुरी भावना नहीं है। उन्होंने कहा, “आज ओम पुरी साहब नहीं रहे, उनके बेटे हैं। आज भी मैं उनके बेटे और उनकी पूर्व पत्नी नंदिता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस बात का अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर का जीवन बर्बाद हो गया, उन्हें कोई सहारा नहीं मिला।”

ओम पुरी के साथ उनकी पत्नी नंदिता और बेटा

ओम पुरी ने गर्भावस्था में पत्नी को छोड़ी की दूसरी शादी
सीमा कपूर और ओम पुरी ने साल 1991 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और एक साल के भीतर ही सीमा कपूर ने अलग होने का फैसला कर लिया। बाद में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद ओम पुरी ने 1993 में नंदिता पुरी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है। गौरतलब है कि ओम पुरी का निधन 2017 में हो गया था

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: लगातार 3 हार के बाद महिला टीम के हेड कोच ने सीनियर्स के फॉर्म को लेकर क्या कह दिया

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मुजुमदार ने अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का समर्थन किया है और माना है कि टीम में उनकी लगातार खराब फॉर्म थोड़ी चिंता की बात है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की WT20I सीरीज पहले ही हार चुकी है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता दीप्ति की गेंदबाजी है क्योंकि वह अब तक कोई विकेट नहीं ले पाई हैं. Fri, 24 Apr 2026 19:32:49 +0530

  Videos
See all

बच्चे के पीछे दौड़ा शेर, गांव में मची चीख पुकार | #junagadh #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:11:57+00:00

West Bengal Voting News LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP Vs TMC | PM Modi | Mamata | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:13:53+00:00

Raghav Chadha Big Statement on Kejriwal LIVE: राघव ने किया ऐलान..! | BJP Vs AAP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:16:03+00:00

चोरी का ये वीडियो देख आप भी सिर पकड़ लेंगे | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers