घर बैठे स्ट्रीम कर सकेंगे द केरल स्टोरी 2, जानें कब और कहां होगी रिलीज
द केरल स्टोरी 2 की दर्शकों के बीच काफी चर्चा देखने को मिली थी। अपने नाम गोज बियोंड के मुताबिक इसमें कहानी भी वैसी ही बताई गई है जो किसी का भी दिल झकझोर कर रख सकती है। जब इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ था तब लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म को लेकर काफी विवाद की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि ये सिनेमा घरों में रिलीज हुई और अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है।
जब इसका पहला हिस्सा द केरल स्टोरी आई थी तब भी जमकर बवाल मचा था। फिल्म में धर्मांतरण के मुद्दे को पेश किया गया था। अब दूसरी फिल्म में धर्मांतरण और लव जिहाद की अलग-अलग कहानी बताई गई है। अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि यह कब और कहां रिलीज होगी।
द केरल स्टोरी 2 का OTT डेब्यू
इस फिल्म को जी 5 के माध्यम से दर्शकों के बीच पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे 8 मई को डिजिटली रिलीज किया जाएगा। अपने डिजिटल प्रीमियर के साथ यह दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच जाएगी। फिल्म में राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की महिलाओं की कहानी दिखाई गई है।
View this post on Instagram
कैसी है कहानी
तीन अलग-अलग राज्यों से तीन अलग कहानी दर्शकों के लिए फिल्म में पेश की गई है। इन महिलाओं की जिंदगी भले ही अलग-अलग नजर आएगी लेकिन उनका अनुभव एक ही है प्यार और भरोसे से शुरू हुई उनकी कहानी कब छल, नियंत्रण और हिंसा में बदल जाती है यही फिल्म में दिखाया गया है। यह कहानी संदेश देती है कि ऐसी घटनाएं किसी भी घर की बेटी के साथ हो सकती है।
नजर आएंगे ये कलाकार
इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने निर्देशित किया है। अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में हैं। आशी ए शाह और रविचंद नलप्पा इसके सह निर्माता है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इस कहानी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर काफी एक्साइटेड है। उनका कहना है कि यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं है बल्कि लोगों को सोने और कठिन सवाल पूछने के लिए प्रेरित करती है। यह स्क्रीन पर दिखाया गया घटनाक्रम नहीं है बल्कि उसके पीछे की सच्चाई को समझने की कोशिश है। उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि Zee 5 के माध्यम से यह फिल्म देशभर के घरों तक पहुंचेगी पर एक महत्वपूर्ण बातचीत को शुरू करेगी।
मिथोस एआई से 'अभूतपूर्व' खतरे, बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंक नई तकनीक से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल से जुड़े खतरों को लेकर चिंता भी जताई।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि एंथ्रोपिक के मिथोस एआई मॉडल से संभावित जोखिमों पर भारत नजर बनाए हुए है। यह मॉडल अपनी उन्नत क्षमताओं के कारण दुनिया भर में चर्चा में है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) इस मामले में अन्य देशों की सरकारों और संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि इसके जोखिमों को समझा जा सके और बैंकिंग सिस्टम पर इसके असर का आकलन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन तेजी से बदल रही एआई तकनीक के कारण ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
सीतारमण ने संकेत दिया कि मौजूदा नियम और सुरक्षा व्यवस्था को अपडेट करना पड़ सकता है, ताकि नई और जटिल तकनीकी चुनौतियों का सामना किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर बैंकों को आपस में मिलकर काम करने को कहा गया है।
उनका यह बयान एक दिन बाद आया है, जब उन्होंने मिथोस एआई से जुड़े अभूतपूर्व खतरों की बात कही थी।
भारतीय बैंक संघ इस विषय पर बैंकों के बीच चर्चा का नेतृत्व करेगा, ताकि पूरे सेक्टर की तैयारी को और मजबूत किया जा सके।
इससे पहले इसी महीने, सीतारमण ने कहा था कि भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास नीतिगत फैसले लेने की ज्यादा गुंजाइश है।
6 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि भारत के पास सरकारी खर्च (कैपेक्स) जारी रखने, आरबीआई के लिए ब्याज दरें घटाने और जरूरतमंद सेक्टर को मदद देने की पर्याप्त क्षमता है। यह पिछले एक दशक की वित्तीय अनुशासन का परिणाम है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation



















